MP: शिवराज ने चौथी बार ली शपथ, बतौर मुख्यमंत्री ताजपोशी
भोपाल
प्रदेश में एक बार फिर शिवराज सिंह चौहान की बतौर मुख्यमंत्री ताजपोशी हो गई। उन्होंने रात नौ बजे चौथी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इससे पहले भाजपा विधायक दल की बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया।
शिवराज सिंह चौहान में राजभवन में साधे समारोह में मुख्यमंत्री की शपथ ली। इससे पहले शाम करीब सात बजे गोपाल भार्गव ने भाजपा विधायक दल की बैठक में शिवराज सिंह चौहान के नाम का प्रस्ताव रहा । उनके प्रस्ताव का समर्थन नरोत्तम मिश्रा, विजय शाह, गोपीलाल जाटव, जयंत मलैया ने समर्थन किया। विधायक दल की बैठक में नेता चुनने के लिए केंद्रीय नेतृत्व ने महासचिव अरुण सिंह को पर्यवेक्षक बनाया था। वे और प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे दिल्ली से वीडिया कांफ्रेंसिंग के वीडियो कांफ्रेंसिंक के जरिए विधायक दल की बैठक में शामिल रहे।
विधायक दल की बैठक में नेता चुने जाने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वे इस बार और बेहतर तरीके से सरकार चलाएंगे। 15 साल में कोई कमी रह गई हो, उसे दूर करेंगे। सबको साथ लेकर चलेंगे। समय बडा चुनौती पूर्ण हैं, अल्प सूचना पर सभी विधायक आए। भाजपा कार्यकर्ता के नाते पार्टी मेरी मां है, उसके दूध की लाज रखूंगा। परिश्रम की पराकाष्ठा करेंगे। काम बोलेगा, सब मिलकर काम करेंगे। जनकल्याण का नया इतिहास रचेंगे। ये जश्न का समय नहीं, तत्काल काम में जुटने का समय है। कोरोना को लेकर वे आज रात में ही मंत्रालय पहुंचकर उसकी समीक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि सवा साल लगातार गोपाल ने विपक्ष के नेता के नाते सदन में अपने दायित्व का निवाहन किया। मुख्य सचेतक नरोत्तम मिश्रा की सरकार बनाने में प्रमुख भूमिका रही है। मेरे लिए भावुक पल है, पार्र्टी के साधारण कार्यकर्ता के रूप में काम करता रहा हूं। केंद्रीय नेतृत्व का उन्होंने धन्यवाद देते हुए मोदी, शाह का आभार जाताया।