मंत्रियों ने लघु जल विद्युत परियोजनाओं के अमल पर प्रजेन्टेशन देखा

मंत्रियों ने लघु जल विद्युत परियोजनाओं के अमल पर प्रजेन्टेशन देखा
भोपाल, प्रदेश में जल विद्युत परियोजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में आज नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग ने मंत्रीगण के समक्ष प्रजेन्टेशन दिया। संस्कृति, चिकित्सा शिक्षा, आयुष मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री  हर्ष यादव और ऊर्जा मंत्री  प्रियव्रत सिंह ने प्रेजेन्टेशन देखने के बाद जल विद्युत परियोजनाओं के अमल के लिये लागू प्रावधानों में संशोधन पर चर्चा की। बैठक में 'मध्यप्रदेश में लघु जल आधारित विद्युत परियोजना क्रियान्वयन नीति-2011' पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में अपर मुख्य सचिव वन  ए.पी. श्रीवास्तव, अपर मुख्य सचिव जल संसाधन एम.गोपाल रेड्डी, प्रमुख सचिव नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा  मनु श्रीवास्तव, प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगमराजीव रंजन मीणा और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।