भाजपा ने हाईवे में बनाया अटल करुणा राहत केंद्र

भाजपा ने हाईवे में बनाया अटल करुणा राहत केंद्र

भाजपा ने हाईवे में बनाया अटल करुणा राहत केंद्र

पैदल जा रहे मजदूरों की भोजन पानी की व्यवस्था कर रहे भाजपा कार्यकर्ता

mandla-bjp-built-atal-karuna-relief-center-on-the-highway Syed Javed Ali मण्डला - भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते के मार्गदर्शन में भाजपा जिला अध्यक्ष भीष्म द्विवेदी ने मंडला नगर के आसपास हाईवे में तीन स्थानों पर अटल करुणा राहत केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों में भाजपा कार्यकर्ता अपनी सेवाएं दे रहे हैं। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुधीर कसार ने बताया कि लॉक डाउन के कारण प्रवासी मजदूर एवं यात्रियों का बड़ी संख्या में पैदल चलकर लंबा रास्ता तय करते हुए मंडला महाराजपुर के मार्गों से अपने अपने घरों की ओर इनका आना जाना लगा है। अटल करुणा राहत केंद्र में पैदल जा रहे मजदूरों यात्रियों के लिए भोजन पानी की व्यवस्था भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा की गई है भाजपा जिला अध्यक्ष के मार्गदर्शन में हाईवे व अन्य रास्ते से पैदल आ रहे मजदूरों के साथ कोई घटना ना हो इसकी भी चिंता भाजपा कार्यकर्ता सजगता के साथ कर रहे हैं। बस व ट्रेन से आने वाली मजदूरों के लिए प्रशासन द्वारा क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाया गया है, मजदूरों को निर्धारित स्थान के सेंटर में भेजने की व्यवस्था में कार्यकर्ता सहयोग कर रहे हैं। भोजन एकत्रित करने की जिम्मेदारी भाजपा महिला मोर्चा ने संभाली - पैदल आ रहे यात्रियों के लिए भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी भाजपा महिला मोर्चा को सौंपी गई है महिला मोर्चा की मातृ शक्तियों द्वारा प्रतिदिन रोटी, सब्जी, अचार, पुड़ी, गुड, प्याज एकत्रित कर रही हैं। एकत्रित किया गया भोजन नगर के आसपास हाईवे पर स्थित तीनों अटल करुणा राहत केंद्र तक पहुंचाया जा रहा है, जहां पैदल आ रहे यात्रियों को भोजन की व्यवस्था कराई जा रही है। महिला मोर्चा द्वारा प्रतिदिन एक घर से 10 रोटी सब्जी अचार का सहयोग लेकर मजदूरों के भोजन की व्यवस्था के पुनीत कार्य मैं अपना योगदान दे रही हैं।