भाजपा दक्षिण मंडल मुरैना के अंतर्गत महाजनसंपर्क अभियान जारी

भाजपा दक्षिण मंडल मुरैना के अंतर्गत महाजनसंपर्क अभियान जारी
awdhesh dandotia मुरैना। भाजपा दक्षिण मंडल मुरैना के अंतर्गत पार्टी के प्रदेशव्यापी महाजनसंपर्क अभियान आज तीसरे दिन वार्ड क्रमांक 39 के विभिन्न मतदान केंद्रों पर चलाया गया। प. दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्मदिन से प्रारंभ इस अभियान में आज वार्ड 39 के अंतर्गत गायत्री कॉलोनी से भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामनरेश शर्मा जी के निवास से प्रारंभ होकर पार्टी के ज्येष्ठ श्रेष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर संपर्क किया। स्टीकर और झंडे लगाकर प्रदेश एव केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी अधिक से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ महा जनसंपर्क घर घर जाकर किया और मोदी सरकार की विभिन्न उपलब्धियों के बारे में लोगों को जानकारी दी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ योगेशपाल गुप्ता जी,पूर्व विधायक परशराम मुदगल जी, जिला उपाध्यक्ष उदयवीर सिकरवार जी,रामनरेश शर्माजी, विधानसभा संचालक रामकुमार माहेश्वरी जी, जिला महामंत्री कमलेश कुशवाह जी, जिला मंत्री सोनू परमार जी,दक्षिण मण्डल अध्यक्ष धीरज सोनू शर्मा,पूर्व मण्डल अध्यक्ष प्रेमकांत शर्मा जी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश सिकरौदा,अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष राकेश खटीक, गोवर्धन पटेल,दिनेश सिंघलरामवीर कंषाना, हरिओम शर्मा, के. डी. दंडोतिया, राजेन्द्र शर्मा रज्जू, आशाराम शर्मा सरपंच,पवन थापक,कालीचरन शर्मा, श्रीकांत तोमर,राजवीर गौड़, भूपेंद्र गुर्जर, अवदेश उपाध्याय, सोनू खटीक सहित पार्टीजन उपस्थित थे।