विधायक को करना पडा इंतजार तो कलेक्टर पर भडके

विधायक को करना पडा इंतजार तो कलेक्टर पर भडके
kamlesh pandey छतरपुर, मध्य प्रदेश के छतरपुर में कलेक्टर की मनमरजी पर भाजपा विधायक  राजेश प्रजापति भड़क गए। उन्होंने कलेक्टर को खरी खोटी सुना दी। वह किसी समस्या को लेकर कलेक्टर मोहित बुंदस से मिलने पहुंचे थे। लेकिन कलेक्टर ने उन्हें दफ्तर के बाहर ही एक घंटे इंतजार करवा दिया। लंबे इंतजार के बाद विधायक कलेक्टर पर बरस गए। उन्होंने कहा कि कलेक्टर जनता को कीड़े मकोड़े समझते हैं। उन्होंने कहा कि जब कलेक्टर 1 घंटे से जनप्रतिनिधि होते हुए भी नहीं मिल सके तो आम जनता का क्या हाल होगा। दरअसल, सोमवार को कलेक्टर कार्यालय भाजपा विधायक स्थानीय लोगों की समस्या का निवारण करने के लिए कलेक्टर मोहित बुंदस से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें कलेक्टर से मिलने के लिए इंतजार करने के लिए कहा गया। एक घंटे से अधिक होने पर भी जब कलेक्टर उनसे नहीं मिले तो उन्होंने कलेक्टर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने कहा कि कलेक्टर जनता को कीड़ा मकोड़ समझते हैं। जब वह जनप्रतिनिधि से मिलने में इतना समय लगा रहे हैं तो आम जनता की तो सुनते ही नहीं होंगे। सोशल मीडिया पर उनके एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह कह रहे हैं कि, चार महीने से लोग परेशान हो रहे हैं। अपनी समस्या को लेकर वह लंबे समय से चक्कर काट रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता की समस्या ही हमारी समस्या है। उन्होंने एक महिला के तरफ इशारा करते हुए कहा कि कलेक्टर को अपनी कार्यशैली बदलनी चाहिए। यह महिला बहुत देर से यहां बैठी हैं। जब भाजपा की सरकार थी तब ऐसा नहीं होता था। हर पांच दस मिनट में कलेक्टर जनता की समस्या को हल करते थे। उन्होंने कहा कि लोग अपनी समस्याएं लेकर कलेक्टर से मिलने आते हैं लेकिन कलेक्टर साहब आम जनता से दूरियां बनाए हुए हैं उन्होंने कहा कि BJP 11 तारीख को आंदोलन करेगी और सोई हुई कांग्रेस सरकार को जगाएगी,इससे पहले बिजावर से सपा विधायक राजेश शुक्ला भी कलेक्टर पर लगा चुके गंभीर आरोप।