नई दिल्ली। देशभर के किसानों की तरह यदि आप भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के हितग्राही हैं और आपको अगली किस्त का इंतजार है, तो यह इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। जल्द ही केंद्र सरकार आपके खातों में 2000-2000 रुपए क्रेडिट करने वाली है। बताया जाता है कि पांच राज्यों में चुनाव आचार संहिता के चलते इसमें देरी हो रही है। अब जब आचार संहिता खत्म हो चुकी है, तो जल्द ही आपके खाते में अगली किस्त की राशि डाली जाएगी।
दरअसल, योजना के तहत हर साल 3 किस्तों में किसानों को सरकार 6,000 रुपए की आर्थिक सहायता करती है। 8वीं किस्त का पैसा जल्द ही मिल जाएगा। योजना के तहत करीब 9.5 करोड़ लाभार्थी किसानों के खाते में एक किस्त के रूप में 2,000 रुपए डाले जाएंगे। हर साल आमतौर पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की पहली किस्त 20 अप्रैल तक आ जाती है। नियमानुसार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच कभी भी आ सकती है।
लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम-
—सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर विजिट करें।
—इसके होमपेज पर आपको Farmers Corner का ऑप्शन पर क्लिक कहना होगा।
—Farmers Corner सेक्शन के भीतर ठeneficiaries List के ऑप्शन पर क्लिक करें।
—ड्रापडाउन लिस्ट से राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव को सेलेक्ट करें।
—इसके बाद Get Report पर क्लिक करते ही लाभार्थियों की पूरी सूची सामने आ जाएगी, जिसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।
इसलिए हो रही देरी
जानकारी के मुताबिक, देश में कोरोना संकट के चलते लाभार्थियों के वैरिफिकेशन की प्रक्रिया में देरी हो रही है, इसके अलावा जिन अपात्र किसानों को पहले इसका लाभ मिला है, उनसे पैसा वसूलने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद करीब 9.5 करोड़ किसानों को पहली किस्त के रूप में कुल 19,000 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी जाएगी।
इस तरह कर सकते हैं खुद रजिस्ट्रेशन
—आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर क्लिक करें।
—अब Farmers Corner पर क्लिक करें।
—यहां आपको 'New Farmer Registration' पर क्लिक करना है।
—आधार नंबर डालना होगा।
—कैप्चा कोड डालकर राज्य को चुनना होगा और फिर प्रोसेस को आगे बढ़ाना होगा।
—अपनी व्यक्तिगत जानकारी फिल करनी होगी।
—बैंक अकाउंट का विवरण और खेत से जुड़ी जानकारी भरनी होगी।
—इसके बाद आप फॉर्म सबमिट कर सकते हैं।
—इसके बाद आपकी जानकारी वेरिफाई होते ही आपका नाम हितग्राहियों की सूची में शामिल कर लिया जाएगा।