जन जन के विश्वास और विकास के पर्याय हैं कमलनाथ - राकेश तिवारी

जन जन के विश्वास और विकास के पर्याय हैं कमलनाथ - राकेश तिवारी

जन जन के विश्वास और विकास के पर्याय हैं कमलनाथ - राकेश तिवारी

जिले में भव्यता के साथ समारोहपूर्वक मनाया गया पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का जन्मदिन

kamal-nath-is-synonymous-with-peoples-faith-and-development-rakesh-tiwari Syed Javed Ali मण्डला - मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 74वां जन्मदिन जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्यता के साथ समारोहपूर्वक मनाया गया। जिला मुख्यालय सहित सभी ब्लॉक मुख्यालयों में विविध आयोजन किये गए। कांग्रेस सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों से कटवाया केक जिला कांग्रेस कमेटी मण्डला के कार्यालय में जिला अध्यक्ष एड राकेश तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के सभी अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में भव्य आयोजन किया गया। कमलनाथ के जन्मदिवस को आम जनता से जोड़ते हुए कांग्रेस की 15 महीनों की सरकार में कमलनाथ द्वारा शुरू की गई जनहितकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को आमंत्रित किया गया एवं उनसे ही जन्मदिवस का केक कटवाकर जनता के कमलनाथ वाला संदेश प्रचारित किया गया। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष एड राकेश तिवारी ने कहा कि कमलनाथ सिर्फ एक नेता नहीं बल्कि वे जन जन की आस्था विश्वास और विकास का पर्याय हैं। 40 साल के राजनीतिक जीवन में अनेक बार केंद्रीय मंत्री रहते हुए उन्होंने देश मे विकास का मॉडल प्रस्तुत किया। प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए मप्र को विकास की एक नई दिशा दी। इतने लंबे राजनीतिक सफर में भी उन पर एक भी दाग न होना आम जनता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता व विकास की सोच को दर्शाता है। कमलनाथ ने मुख्यमंत्री रहते हुए 15 महीनों की ही सरकार में ये बता दिया कि आम जनता के लिए सरकार कैसे चलाई जाती है। कमलनाथ सिर्फ एक नेता ही नहीं वे एक निष्ठा, ईमानदारी, समर्पण भावना वाले अद्भुत व्यक्तित्व हैं। इस दौरान नपा अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा शुक्ला, संजय परिहार, किशोर कछवाहा, राजेश कछवाहा, अदीब गौरी, अमित शुक्ला, शीलदेवी झा, राधा गुप्ता, अभिनव चौरसिया, जयेंद्र चौधरी सहित सेवादल अध्यक्ष, युवक कांग्रेस अध्यक्ष, एनएसयूआई अध्यक्ष, महिला कांग्रेस अध्यक्ष, किसान कांग्रेस अध्यक्ष, भारतीय मानव कल्याण समिति अध्यक्ष, कांग्रेस सद्भावना प्रकोष्ठ अध्यक्ष, उपभोक्ता कल्याण प्रकोष्ठ अध्यक्ष, राहुल गांधी विचार मंच प्रकोष्ठ अध्यक्ष, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष सहित अन्य अनुसांगिक संगठनों के अध्यक्ष पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जन नेता के रूप में एक आदर्श हैं कमलनाथ - नारायण सिंह पट्टा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घुघरी के द्वारा घुघरी मुख्यालय में भी भव्यता के साथ कमलनाथ का जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित आम नागरिकों से जन्मदिवस का केक कटवाकर जय जय कमलनाथ के नारे लगाए गए। इस अवसर पर बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा ने कहा कि एक जननेता के रूप में माननीय कमलनाथ एक आदर्श व्यक्तित्व हैं। उनका सम्पूर्ण राजनीतिक जीवन एक प्रेरणा है। जिससे हम लोग सीखकर अपने क्षेत्र में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। एक आदर्श मुख्यमंत्री क्या होता है उन्होंने कांग्रेस की 15 महीनों की सरकार में अनेक ऐतिहासिक कार्य करके बता दिया है। कमलनाथ जनता को समर्पित एक प्रेरणीय व्यक्तित्व हैं। इस दौरान लोकसभा प्रत्याशी कमलसिंह मरावी, ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद कुशराम, राजेन्द्र सोनी, नेतराम साहू, रघुवीर अग्निहोत्री, सिहारे करचाम, संजय पटेल,अनुराग शर्मा, अरविंद झारिया, अशोक अहिरवार, मोंटी सोनवानी, गीता मरावी, रुकमणी सोनवानी सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। मवई में भी हुआ आयोजन - ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मवई के द्वारा ब्लॉक मुख्यालय मवई में कमलनाथ जन्मदिन मनाया गया। ब्लॉक अध्यक्ष संतोष रानू हरदहा सहित कार्यकर्ताओं ने मिलकर केक काटा और कमलनाथ जी की जय जय कार के नारे लगाए। कांग्रेस की 15 महीनों की सरकार में एक आदर्श मुख्यमंत्री के रूप में कमलनाथ जी के कार्यों को विस्तार से बताया गया। ब्लॉक अध्यक्ष श्री हरदहा ने कहा कि आम जनता कमलनाथ जी के कार्यों से खुश थी और यही एक आदर्श नेता की सबसे बड़ी उपलब्धि होती है कि जनता उसके कामों से खुश और संतुष्ट रहे। कमलनाथ जी एक वास्तविक जननेता हैं जो समर्पित भावना से जनता के लिए काम करते हैं। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है। इस दौरान शशिकांत साहू, बोधुसिंह मरावी, विनोद पन्द्रे, राकेश साहू, भगीरथ मरावी, राकेश पन्द्रे, गोपाल पन्द्रे सहित काफी संख्या में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।