कार्यकर्ताओं के हक़ व सम्मान की लड़ाई ही मेरा कर्तव्य है - राकेश तिवारी
जिला कांग्रेस कार्यालय में हुआ नवनियुक्त जिला अध्यक्ष व प्रदेश सचिव का स्वागत
Syed Javed Ali
मण्डला - जिले में कांग्रेस संगठन में व्यापक फेरबदल हुआ है। लगातार 7 वर्ष तक जिले के संगठन को नई ऊर्जा देने वाले संजय सिंह परिहार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सचिव नियुक्त किया गया है एवं जिलाध्यक्ष के पद पर एड. राकेश तिवारी की नियुक्ति की गई है। इन्ही नई नियुक्तियों से उत्साहित जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिला कांग्रेस कार्यालय मण्डला में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष व प्रदेश सचिव का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यकर्ताओं के हक़ व सम्मान की लड़ाई लड़ता रहूंगा।
इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवनियुक्त जिला अध्यक्ष एड. राकेश तिवारी ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है उसका निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करूँगा। जनता के लिए काम करना हमारा प्राथमिक लक्ष्य होगा। संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता के हक़ व सम्मान की लड़ाई लड़ने के लिए हम हर स्तर पर कार्य करेंगे। प्रत्येक कार्यकर्ता हमारी मुख्य शक्ति हैं और अनुशासन के साथ संगठन चलाना कार्यकर्ताओ को साथ लेकर ही संभव हो सकता है। हमारा प्रत्येक कार्य समाज के हित व मांग के लिए होना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष माननीय कमलनाथ जी ने जो भरोसा मुझ पर दिखाया है उस पर खरे उतरने का मैं प्रत्येक संभव प्रयास करूंगा। कंधे से कंधा मिलाकर करेंगे कामइसी क्रम में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवनियुक्त प्रदेश सचिव संजय सिंह परिहार ने कहा कि हमने बहुत विपरीत से विपरीत परिस्थितियों में संगठन को चलाया है और ये सब कार्यकर्ताओं के सहयोग से ही संभव हुआ है। अब जब संगठन ने मुझे नई जिम्मेदारी दी है उसका निर्वहन मैं पूरी निष्ठा के साथ करूँगा और जिले में संगठन को चलाने में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करूंगा।
ये रहे उपस्थित -
इस कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी, समस्त ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष पदाधिकारी के साथ समस्त मंडलम व बूथ कमेटियों के कार्यकर्ताओं सहित कांग्रेस के समस्त अनुशांगिक संगठनों के अध्यक्ष व पदाधिकारी उपस्थित रहे।