रेड्डी की जगह इकबाल सिंह बैस बनाए गए मध्य प्रदेश के नये सीएस

रेड्डी की जगह इकबाल सिंह बैस बनाए गए मध्य प्रदेश के नये सीएस
भोपाल। इक़बाल सिंह बैस मध्य प्रदेश के अगले मुख्य सचिव होंगे। वो वर्तमान सीएस गोपाल रेड्डी का स्थान लेंगे जिन्हें हाल ही में कमलनाथ सरकार ने मुख्य सचिव नियुक्त किया था। इकबाल सिंह 1985 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और शिवराज सिंह के करीबी माने जाते हैं। इकबाल सिंह बैस एमपी के नये सीएस बनाए गए हैं। राज्य शासन ने इसका आदेश जारी कर दिया है। मध्य प्रदेश कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि इकबाल सिंह बैस को अगले आदेश तक अस्थायी रूप से प्रदेश का मुख्य सचिव नियुक्त किया जाता है। बैस अभी राजस्व मंडल ग्वालियर के अध्यक्ष थे। तीसरा मुख्य सचिव एक हफ्ते में मध्य प्रदेश को एक हफ्ते में तीसरा मुख्य सचिव मिल रहा है। एस आर मोहंती का सेवा काल पूरा होने से 15 दिन पहले ही कमलनाथ सरकार ने विदा होने से पहले उनकी जगह गोपाल रेड्डी को राज्य का मुख्य सचिव बनाया था। इस बीच कांग्रेस सरकार गिर गयी और नयी सरकार आते ही उसने सबसे पहले इकबाल सिंह बैस को नया सीएस नियुक्त कर प्रशासनिक फेरबदल के संकेत दे दिए।