IG के पद पर बरकरार रहेगी कमी, अफसर होंगे रिटायर

IG के पद पर बरकरार रहेगी कमी, अफसर होंगे रिटायर

भोपाल
आने वाले 6 महीनों में डीजी, स्पेशल डीजी से लेकर डीआईजी तक कई अफसर रिटायर होने वाले हैं। इस दौरान सबसे ज्यादा डीजी रैंक के अफसर रिटायर होने जा रहे हैं। रिटायरमेंट के चलते प्रदेश में आईजी के पद पर कमी बरकरार रहेगी।

प्रदेश में आई रैंक के अफसरों की कमी बनी हुई है। इस कमी के बीच में आईजी एसएएफ सतीश सक्सेना दिसंबर में रिटायर होने जा रहे हैं। सीआईडी में पदस्थ आईजी आईपी कुलश्रेष्ठ इसी महीने रिटायर हो रहे हैं। आईजी एसएएफ रेंज इंदौर एसपी सिंह अक्टूबर में रिटायर होने वाले हैं।

एजेके में पदस्थ डीआईजी आईपी अरजरिया इसी महीने रिटायर होने वाले हैं। वहीं शहडोल रेंज के डीआईजी पीएस उईके नवम्बर में रिटायर हो रहे हैं। होशंगाबाद रेंज के डीआईजी दीपक वर्मा अक्टूबर में रिटायर होंगे। छिंदवाड़ा रेंज के डीआईजी अनिल माहेश्वरी जनवरी में रिटायर होंगे। एके पांडे फरवरी में रिटायर होंगे।

एक दर्जन डीजी रैंक के अफसरों में से पांच अफसर अगले 6 महीने में रिटायर होने जा रहे हैं। इनमें संजय चौधरी और संजय राणा जनवरी में जबकि विजय कुमार सिंह मार्च में रिटायर होने जा रहे हैं। जबकि इस महीने  एमएस गुप्ता, महान भारत सागर सेवानिवृत्त हो रहे हैं।