15 फरवरी को मंडला पधारेंगे महामहिम उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू

15 फरवरी को मंडला पधारेंगे महामहिम उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू

15 फरवरी को मंडला पधारेंगे महामहिम उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू

रामनगर में आयोजित आदिवासी महोत्सव का करेंगे शुभारम्भ

his-excellency-vice-president-venkaiah-naidu-to-visit-mandla-on-15th-february Syed Javed Ali मण्डला - महामहिम उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का 15 फरवरी 2020 को मंडला आगमन हो रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महामहिम उपराष्ट्रपति 15 फरवरी को प्रातः 9ः55 बजे डुमना जबलपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 10ः35 बजे रामनगर पहुचेंगे। वे 10ः40 बजे रामनगर हेलीपेड से प्रस्थान कर 10ः50 बजे कार्यक्रम स्थल पहुचेंगे और 11 से 12 बजे तक आदिवासी महोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करेंगे। महामहिम उपराष्ट्रपति दोपहर 12 बजे रामनगर से जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। केन्द्रीय मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह का आगमन 15 को - श्रीमती रेणुका सिंह केन्द्रीय मंत्री आदिवासी विकास विभाग भारत सरकार का 15 फरवरी को मंडला आगमन हो रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्रीमती रेणुका सिंह 15 फरवरी को प्रातः 9ः55 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा डुमना जबलपुर से प्रस्थान कर 10ः35 बजे रामनगर पहुचेंगी। वे 10ः40 बजे रामनगर हेलीपेड से प्रस्थान कर 10ः50 बजे रामनगर कार्यक्रम स्थल पहुचेंगी और आदि महोत्सव में भाग लेंगी। केन्द्रीय आदिवासी विकास मंत्री 12 बजे रामनगर से प्रस्थान करेंगी। केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री प्रहलाद पटैल का आगमन 14 को - केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री प्रहलाद पटैल का आगमन 14 फरवरी को मंडला आगमन हो रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री पटैल 14 फरवरी को रात्रि 8 बजे जबलपुर एयरपोर्ट से रवाना होकर 10ः30 बजे बिछिया पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वे रात्रि 11 बजे मुक्की बालाघाट के लिए रवाना होंगे जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे। केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री प्रहलाद पटैल 15 फरवरी को प्रातः 7 बजे से 8ः30 बजे तक कान्हा नेशनल पार्क का भ्रमण करने के उपरांत रामनगर के लिए रवाना होंगे। श्री पटैल आदिवासी महोत्सव में भाग लेने के उपरांत दोपहर 12 बजे रामनगर से जबलपुर के लिए रवाना होंगे। त्रिपुरा के उप मुख्यमंत्री का आगमन 16 को - त्रिपुरा के उप मुख्यमंत्री जिष्णुदेव वर्मा का आगमन 16 फरवरी को मंडला आगमन हो रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री वर्मा 16 फरवरी को सुबह 8 बजे जबलपुर से कार द्वारा रवाना होकर मंडला पहुचेंगे। वे स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के उपरांत जबलपुर वापिस होंगे।