अतिक्रमणकारियों ने प्रशासन की टीम पर किया हमला, दो रेंजर सहित 15 जवान घायल

अतिक्रमणकारियों ने प्रशासन की टीम पर किया हमला, दो रेंजर सहित 15 जवान घायल

नेपानगर वन परिक्षेत्र के घाघरला जंगल में हजारों पेड़ों की कटाई कर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई 50 से अधिक टपरों में उखाड़कर फेंका

anand yadav बुरहानपुर। नेपानगर वन परिक्षेत्र के घाघरला जंगल में हजारों पेड़ों की कटाई कर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए शनिवार सुबह जंगल में गए प्रशासनिक अमले पर अतिक्रमणकारियों ने पथरों और तीर गोफन से हमला कर दिया। वन विभाग के दो रेंजर सहित 15 जवान घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल रवाना किय गया। घाघरला जंगल में वनभूमि पर पेड़ों की कटाई और अतिक्रमण बढऩे के बाद अतिक्रमणकारियों को जंगल से हटाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के साथ संयुक्त टीम बनाई गई। एसडीएम, एएसपी सहित डीएफओ और 250 से अधिक पुलिस, वन विभाग के जवानों को शामिल किया गया। सुबह 7 बजे प्रशासनिक अमला वाहनों से घाघर जंगल की तरफ रवाना हुआ। बड़ी संख्या में पुलिस बल देखकर अतिक्रमणकारी अपने टेपरें छोड़कर पहाड़ी की तरफ भाग निकले। पहाड़ी पर जमा होने के बाद कार्रवाई के लिए पहुंचे अधिकारियों और जवानों पर पथराव कर तीर गोफन चलाना शुरू कर दिया। पहाड़ी से अचानक हुए हमले में वन विभाग के दो रेंजर सहित पुलिस और वन विभाग के 15 जवान घायल हो गए। आधा दर्जन से अधिक वाहनों के कांच भी फोड़ दिए गए। अतिक्रमणकारी से मुठभेड़ जारी प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार घाघर जंगल से अतिक्रमणकारी भागने के बाद एक पहाड़ी पर जमा हो गए। 100 से अधिक अतिक्रमणकारी एक साथ पत्थरा कर रहे है। अब तक जंगल में बनाए गए लगभग 50 से अधिक टपरों को उखाड़ कर जला दिया गया। अतिक्रमणकारियों के टपरों की जांच के दौरान बाहरी जिलों के दस्तावेज मिले है। तीर गोफन सहित अन्य सामग्री मिली है। सुबह के समय हमला होने के बाद प्रशासन की तरफ जंगल से बाहर आई। फिर दोबारा बड़ी संख्या में पहुंच कर अतिक्रमणकारियों पर वार किया।