कांग्रेस की बैठक में चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा

कांग्रेस की बैठक में चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा
gajraj singh meena ब्यावरा। जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ब्यावरा ब्लाक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में स्थानीय यादव धर्मशाला में आगामी विधानसभा के उपचुनाव के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिला कांग्रेस के अध्यक्ष प्रकाश पुरोहित ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि ब्यावरा विधायक स्व. गोवर्धन दांगी के आकस्मिक निधन से विधानसभा सीट रिक्त हो गई है। सभी कार्यकर्ता जुट जाए, कम समय में बड़ी चुनौती का सामना करना है। इस विधानसभा सीट की जीत ही विधायक स्व. गोवर्धन दांगी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उपस्थित सभी नेतागणों ने एक साथ कहा कि शीर्ष नेतृत्व जिसको भी टिकिट देगा, हम सभी एकजुट होकर पुरजोर ताकत से आगामी उपचुनाव को जीतने के लिए सर्वत्र लगा देंगे। बैठक उपरांत जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने संगठन पदाधिकारियों से ब्यावरा विधानसभा के ब्लाक और मंडलम् के विषय में भी विस्तृत चर्चा कर आगामी रणनीति पर विचार किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक पुरूषोत्तम दांगी, विजयसिंह भाटपुरा, चन्दरसिंह सौंधिया, डॉ. भारत वर्मा, महेंद्र गुर्जर, जगदीश दांगी, चैनसिंह गुर्जर, विष्णुदेव शास्त्री, महेन्द्र यादव, अशोक क्रांति, मोतीलाल लववंषी अन्ना, रचना भार्गव, गंगा चैहान, अंजना मनीष नायक, अशोक टीवी, ज्ञानू विजयवर्गीय, कैलाश बारौठ, अनिता उग्र, नसरीन खान, जगदीश सेन, समीर खान, जावेद खान, विष्णु खटाना, फिरोज लाला, अर्पित शर्मा, यूनुस मोहम्मद, आदि उपस्थित रहे।