amjad khanशाजापुर। मुख्यालय होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन मप्र के रोस्टर अनुसार कार्यालय प्रमुख डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट होमगार्ड विक्रमसिंह द्वारा 22 एवं 23 अक्टूबर 2020 तक कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया गया। 22 अक्टूबर को प्रथम दिवस कार्यालय अभिलेखों का निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्था चेक की गई एवं आवश्यक निर्देश दिए गए। वहीं शुक्रवार को द्वितीय दिवस होमगार्ड लाईन में जवानों की परेड, किट निरीक्षण और सम्मेलन आयोजित किया गया। परेड पर कुल 95 जवान उपस्थित थे, जिन्हे पांच टोलियों में बांटा गया। परेड का नेतृत्व प्लाटून कमाण्डर आपदा प्रबंधन सुश्री नम्रता सरावत द्वारा किया गया। परेड की सलामी के बाद डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट द्वारा प्लाटून में लगे जवानों का टर्नआउट चैक कर अच्छे टर्नआउट वाले जवानों को ईनाम भी दिया गया। परेड के पश्चात जवानों के किट निरीक्षण की कार्रवाई भी गई, जिसमें अच्छे एवं उत्कृष्ट किट वाले जवानों को पुरूस्कृत किया गया। तत्पश्चात जवानों का सम्मेलन आयोजित कर जवानों की समस्याओं का निराकरण किया गया और कोविड-19 की गाईड लाईन का पालन करने एवं विधानसभा उपचुनाव संबंधित जानकारी दी गई। वहीं कोटिल्य पब्लिक स्कूल में चुनाव प्रशिक्षण का आयोजन कर जवानों को फिल्म दिखाई जाकर ब्रीफ किया गया। निरीक्षण के दौरान कोविड 19 की गाईड लाईन का अक्षरश: पालन किया गया। परेड पर एएसआई एम परसराम नागर, शिवनारायण भिलाला, बद्रीलाल भिलाला, सीक्यूएम 05 मनोहर राठौर, सैनिक 158 नासिर अली आदि कर्मचारी एवं जवान मौजूद थे।