लापता महिला की दो दिन बाद जंगल में फांसी पर लटकी मिली लाश

लापता महिला की दो दिन बाद जंगल में फांसी पर लटकी मिली लाश
rafi ahmad ansari बालाघाट। मलाजखंड थाना पुलिस ने एक लापता महिला का जंगल में पेड से फांसी पर लटका हुआ शव बरामद किया। जहां पुलिस ने शव बरामद कर मर्ग कायम किया और मामले को जांच विवेचना में लिया है। मामले में प्राप्त मृतिका कांताबाई पति लालसिंह सैय्याम 24 वर्ष ग्राम सहेगांव निवासी है जो 08 अक्टूबर की सुबह घर से शौच जाने के लिये निकली थी, लेकिन लौट नही आई। घटना के विवरण के सदंर्भ में पति लालसिंह ने थाने दर्ज शिकायत पत्र में बताया कि 7 अक्टूबर की रात्री परिवार के सभी लालसिंह और उसकी पत्नि शांताबाई अपने कमरे में सोये हुए थे। वही दूसरे दिन सुबह तडके करीब 6 बजे उसकी जागी और शौच के लिये जाना बताई। जहां कांताबाई शौच के लिये घर से निकली, लेकिन वापस लौटकर नही आई। जहां उसके लौट न आने से परिजन चिन्तित हुए और उसकी पतासाजी प्रारंभ की। लेकिन उसका कुछ पता नही चल पाया। अभी परिजनो की तलाश जारी ही थी कि दो दिन बाद 10 अक्टूबर की शाम करीब 04 बजे बकरी चराने गये सुनिल मरकाम ने लालसिंह को फोन प सुचना दी कि ग्राम सहेगांव से 12 किलोमीटर दूर आरामटोला के जंगल में लेंडिया नामक प्रजाति के पेड में उसकी पत्नि फांसी पर लटकी हुई है। जहां सुचना के बाद लालसिंह अपने भाई के साथ मौके पर पहुचा। वही पुलिस को भी सुचना दी गई। जहां सुचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया और मर्ग कायम कर मामले को जांच विवेचना में लिया है।