अवैध प्लाटिंग पर निगम ने लगाई रोक, मुरम रोड को थ्रीडी की सहायता हटाया

अवैध प्लाटिंग पर निगम ने लगाई रोक, मुरम रोड को थ्रीडी की सहायता हटाया
रायपुर, भाठागांव आछी तालाब के पीछे लगभग डेढ एकड़ निजी भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर जोन 6 कमिश्नर दिनेश कोसरिया के नेतृत्व जोन कार्यपालन अभियंता एसपी त्रिपाठी, जोन नगर निवेश उपअभियंता संस्कार शर्मा की उपस्थिति में अभियान चलाकर कारगर रोक लगाने की कार्यवाही की गई। इस संबंध में कोसरिया ने बताया कि भाठागांव आछी तालाब के पीछे लगभग डेढ एकड़ निजी भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर कारगर रोक लगाते हुए अज्ञात अवैध प्लाटिंग कर्ता द्वारा वहां बनायी गयी मुरम रोड को थ्रीडी की सहायता हटाया गया। उक्त निजी भूमि के वास्तविक भूमि स्वामी के बारे में जानकारी शीघ्र देने तत्काल निगम जोन 6 नगर निवेश विभाग द्वारा रायपुर तहसीलदार को पत्र लिखकर अनुरोध किया गया है। तहसीलदार कार्यालय से वास्तविक भूमि स्वामी की जानकारी मिलते ही नगर निगम आयुक्त के आदेश के परिपालन में निगम अधिनियम के प्रावधान के तहत संबंधित भूमि स्वामी अवैध प्लाटिंगकर्ता पर नियमानुसार कडी कानूनी कार्यवाही करवाने संबंधित पुलिस थाना में नामजद एफआईआर दर्ज करवायी जायेगी।