आर्टिकल 370 पर दिग्विजय के बयान कांग्रेस ने पल्ला झाड़ा

आर्टिकल 370 पर दिग्विजय के बयान कांग्रेस ने पल्ला झाड़ा

पाकिस्तान के पत्रकार से आर्टिकल 370 पर मोदी सरकार के फैसले को दुखद बताया

भाजपा प्रवक्ता संवित पात्रा ने कहा, कांग्रेस पार्टी देशद्रोहियों का क्लब बन गई है

नई दिल्ली, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह एक बार फिर चर्चा में है। उन्होंने पाकिस्तान के एक पत्रकार से क्लब हाउस चैट के दौरान कहा कि कांग्रेस सत्ता में आई तो जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 की बहाली पर विचार किया जाएगा। उन्होंने आर्टिकल 370 पर मोदी सरकार के इस फैसले को दुखद बताया।

भाजपा ने बनाया मुददा

दिग्विजय सिंह के इस बयान के बाद भाजपा हमलावर हो गई है। भाजपा आईटी सेल के प्रभारी अमित मालवीय ने कहा, पाकिस्तान भी यही चाहता है। वहीं भाजपा प्रवक्ता संवित पात्रा ने कहा, कांग्रेस पार्टी देशद्रोहियों का क्लब बन गई है। वहीं कांग्रेस ने इससे पल्ला झाड़ लिया है। दैनिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा, जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 पर कांग्रेस अपना रुख पहले ही साफ कर चुकी है। आर्टिकल 370 बहाल करने की कोई बात नहीं है, लेकिन जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देना की कोशिश अवश्य की जाएगी।

जम्मू-कश्मीर में न लोकतंत्र है, ना ही कश्मीरियत: दिग्विजय सिंह

दिग्विजय सिंह ने क्लब हाउस चैट के दौरान कहा, जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने का फैसला दुखद है। जम्मू-कश्मीर में न लोकतंत्र है, ना ही कश्मीरियत है। उन्होंने जिक्र किया कि किस तरह एक समय जम्मू-कश्मीर का राजा हिंदू था और सभी मिलकर रहते थे। उन्होंने कहा, कांग्रेस सत्ता में आई तो आर्टिकल 370 पर relook करेंगे।

कांग्रेस का पहला प्यार पाकिस्तान: गिरिराज सिंह

दिग्विजय सिंह के बयान पर गिरिराज सिंह ने ट्वीट किया, कांग्रेस का पहला प्यार पाकिस्तान है। दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी का संदेश पाकिस्तान तक पहुंचा दिया।

कांग्रेस पाकिस्तान की भाषा बोल रही

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस पर प्रतिक्रिया दी, ' कश्मीर भारत का मुकुटमणी है, अभिन्न अंग है, ये कांग्रेस ही थी जिसने कश्मीर में धारा-370 लगाने का पाप किया था। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री जी, भाजपा सरकार ने धारा-370 हटा दी, अब देश में दो विधान, दो निशान नहीं हैं। लेकिन अब फिर पाकिस्तान की भाषा बोल रही है। उनके नेता दिग्विजय कहते हैं धारा 370 हटाने पर पुर्विचार किया जाएगा? क्या पुनर्विचार करेगी कांग्रेस ?, क्या फिर धारा-370 थोप के अलगाववाद को हवा देगी? आतंकवाद को प्रश्रय देगी, कांग्रेस का हाथ पाकिस्तान के साथ। यह कांग्रेस की पाकिस्तानी मानसिकता है। जो पाकिस्तान कहता है वही कांग्रेस कहती है। सोनिया जी जवाब दो, देश आपसे जवाब चाहता है।'