कांग्रेस देश में हताशा का माहौल बनाने का काम कर रही है: सुहास भगत

कांग्रेस देश में हताशा का माहौल बनाने का काम कर रही है: सुहास भगत

भाजपा की जिला बैठक संपन्न

awdhesh dandotia मुरैना। कांग्रेस देश में हताशा का माहौल बनाने का काम कर रही है देश में हताशा का माहौल फैलाने का प्रयास कांग्रेस के लोग कर रहे हैं किसानों को भड़काने का प्रयास अनुसूचित जाति को भड़काना और अनुसूचित जनजाति को भड़काने की कोशिश की जा रही है। षड्यंत्र करने वालों की सोच बहुत बड़ी है उस में फंसना नहीं है देश में 1967 के बाद से भाजपा का प्रादुर्भाव बड़ा राम जन्मभूमि आंदोलन में लोग जुड़े संगठन के नाते विचारधारा को आगे रखकर काम करना है हम सब एक विचारधारा के कारण भाजपा में हैं देश में मोदी जी के नेतृत्व में एक मजबूत सरकार काम कर रही है और नरेंद्र मोदी जी के हाथ मजबूत करने के लिए भाजपा के झंडे के नीचे प्राण पढ़ से कार्यकर्ता लग जाएं और कार्यकर्ता तय करेगा तो पार्टी को कोई हरा नहीं पाएगा चुनाव में ऐतिहासिक जीत होगी सीए का विरोध करते करते दिल्ली में दंगा भड़काने इस प्रकार की चीजों को शह देने का काम कांग्रेस ने किया हमारा परिपेक्ष राष्ट्रीय है हमारे सामने एक ही संकल्प हो जिले की पांचों सीटों पर चुनाव जीते यह बात कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए मुरैना में आयोजित जिला बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री माननीय सुहास भगत जी ने कही।