vijay kumbhare
होशंगाबाद, शनिवार 29 अगस्त को जिले में हुई मूसलाधार बारिश के बाद नर्मदा नदी में आयी भीषण बाढ़ से जिले में अफरा-तफरी का स्थिति बन गयी थी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा जी के आग्रह से ऐसे में बाढ़ से पीड़ित लोगों के लिए सेवा करने जिले भर के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता समर्पण भाव से प्राण प्रण से जुट गए।
भाजपा के जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल ने पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी के साथ ग्राम सांडिया और पिपरिया के राहत शिविरों के हाल जाने तथा अधिकारियों से चर्चा की अग्रवाल ने कहा कि होशंगाबाद के घानाबड़ गांव में बहुत से लोग रात्रि में बाढ़ में फंस गए थे हमने प्रशासन से समन्वय बनाकर उन सभी को सुरक्षित निकलवाया। वहीं होशंगाबाद में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीतासरन शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मोर्चा संभाला और बाढ़ पीड़ितों को भोजन की व्यवस्था करवाई वहीं सिवनी मालवा के विधायक प्रेमशंकर वर्मा ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर पीड़ितों की सहायता की, सोहागपुर विधायक ठा. विजयपाल सिंह ने अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद फोन पर कार्यकर्ताओं और अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए।अग्रवाल ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों के लिए भाजपा जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चे एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं संयोजक व कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्य में हिस्सा लिया जिसमें भोजन वितरण, सूखा राशन उपयोगी दवाएं उपलब्ध करवायीं।
भाजपा जिला कार्यालय को बाढ़ राहत का केन्द्र बनाकर राहत कार्य प्रारंभ किए गए इस दौरान महेन्द्र चौकसे, पीयूष शर्मा, अखिलेश खंडेलवाल, विवेक गौर, राममोहन राजपूत, दिनेश तिवारी, मनोहर बड़ानी, हंस राय, अभय वर्मा, लोकेश तिवारी, राजू चौकसे, प्रशांत दीक्षित, गोलू तिवारी, जित्तू तिवारी , सागर शिवहरे, प्रवीण यादव, रोहित गौर मुन्ना ग्वाला आदि जनप्रतिनिधीगण, कार्यकर्ताओं अपनी सेवाएं दी।