भाजपा प्रदेश महामंत्री रावत ने करैरा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगे वोट

भाजपा प्रदेश महामंत्री रावत ने करैरा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगे वोट

दिनारा में भाजपा के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ

khemraj morya दिनारा। करैरा विधानसभा क्षेत्र के दिनारा मंडल में भाजपा चुनाव कार्यालय का शुभारंभ शनिवार को भाजपा प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत ने फीता काटकर किया। शुभारंभ के मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि कार्यालय के शुभारंभ से क्षेत्र में जाने वाले लोगों को बूथ जानकारी के साथ-साथ ग्रामीणों को भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओ की चर्चा कर भाजपा के लिए वोट मांगने की बात कही। भाई जसमंत जाटव ने भाजपा सरकार बनाने में जो योगदान दिया जो त्याग और बलिदान दिया उसको व्यर्थ न जाने दें। इस मौके पर विधानसभा चुनाव प्रभारी के के श्रीवास्तव, पूर्व विधायक शकुंतला खटीक, भाजपा प्रत्याशी जसमंत जाटव, भाजपा मंडल अध्यक्ष पुष्पेन्द्र यादव, महामंत्री बीरेंद्र यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।