awdhesh dandotia
मुरैना/अम्बाह। प्रदेश की कैबिनेट मंत्री इमरती देवी जी के खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा अशोभनीय टिप्पणी करने पर आज अम्बाह में नगर पालिका चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओ व्दारा मौन धरना दिया गया इस मौके पर भिंड सांसद श्री मती संध्या राय ने कहा कि सालों तक जिस बेटी ने कांग्रेस की सेवा की वहीं कांग्रेसी अब इमरती देवी के विरुद्ध अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं श्रीमती राय ने कहा कि इस तरह के बयानों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा इसका जवाब बहन बेटी इस उप बिधानसभा चुनाव में कांग्रेस को देंगी श्री मती राय ने कहा कि कमलनाथ को अपने बयान पर माफी मांगना चाहिए पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जिनेश जैन ने कहा कि यह केवल इमरती देवी का ही नहीं बल्कि प्रदेश की बेटियों बहनों का अपमान है कमलनाथ एक बेटी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं श्री जैन ने कहा कि देश में मां बहन और बेटियों का सम्मान रखा जाएगा हम महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे कमलनाथ के इस बयान की हम कड़ी निंदा करते हैं यह धरना लगभग 2 घंटे तक चला जिसमें अनेक भाजपा नेता शामिल हुए जिनमे भिंड लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती संध्या राय,महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती कंचन चौहान, नगर अध्यक्ष कल्ला शर्मा, गजेंद्र सिंह तोमर सहित अनेक लोग मौजूद थे।
भाजपा ने किया मौन व्रतमुरैना। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा मध्य प्रदेश की मंत्री इमरती देवी पर की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में मुरैना भारतीय जनता पार्टी द्वारा नेहरू पार्क पर मौन व्रत किया जिसमें भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष योगेशपाल गुप्ता, पूर्व मंत्री मुंशीलाल, मुरैना विधानसभा भाजपा प्रत्याशी रघुराज कंसाना, पूर्व महापौर अशोक अर्गल, पूर्व जिला अध्यक्ष नागेंद्र तिवारी, जिला उपाध्यक्ष उदयवीर सिंह सिकरवार, रामनरेश शर्मा, श्रीमती जया चतुर्वेदी जिला मंत्री, प्रदीप अवस्थी, सोनू परमार, श्रीमती मनु शर्मा, कोशलेन्द्र अवस्थी, मीडिया प्रभारी नीरज सिंह भदोरिया, तीनों मंडल के अध्यक्ष सोनू शर्मा, दिनेश शर्मा, अनूप जैन, हमीर सिंह पटेल, बल्लभ डंडोतिया, अरविंद सिंह भदोरिया, अरविंद सिंह सिकरवार, अरुण परमार, मयंक शर्मा, चारू कृष्ण डण्डोतिया, राकेश खटीक, संजय शर्मा, श्रीमती मीना सिंह सिकरवार, रामवीर सिंह कंसाना, कल्लू सिंह भदोरिया, सजल दंडोतिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।