नाथ के लिए इस्तीफा दे सकते हैं भाजपा विधायक दिनेश राय

नाथ के लिए इस्तीफा दे सकते हैं भाजपा विधायक दिनेश राय
भोपाल,  मुख्यमंत्री कमलनाथ के विधायक निर्वाचित होने के लिए सिवनी से निर्वाचित हुए विधायक दिनेश राय इस्तीफा दे सकते हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस इसके लिए दिनेश राय उर्फ मुनमुन से मतगणना के बाद से ही संपर्क में बनी हुई है।
[caption id="attachment_6" align="alignnone" width="300"] bhavtarini[/caption] अगर कांग्रेस इस रणनीति में सफल होती है तो भाजपा को एक सीट का नुकसान उठाना पड़ेगा वहीं कांग्रेस को एक सीट का फायदा हो जाएगा। दरअसल यह रणनीति कांग्रेस ने भाजपा को उसी की रणनीति से मात देने के लिए तैयार की गई है। मुनमुन के कमलनाथ से वर्षों पुराने करीबी रिश्ते माने जाते हैं, जिसके चलते ही यह कायास लगाए जा रहे हैं कि सीट रिकत करने पर उन्हें किसी निगम-मंडल की कमान सौंपी जाएगी। गौरतलब है कि मुनमुन ने राज्यसभा चुनाव के दौरान भी कांग्रेस का साथ दिया था। उस समय विवेक तन्खा को राज्यसभा चुनाव में जिताने का जिम्मा कमलनाथ को पार्टी ने दिया था। नाथ से करीबी होने की वजह से ही मुनमुन ने उस समय तन्खा के पक्ष में मतदान कियश था। हालांकि मुनमुन कहते हैं कि वे जनता से गद्दारी नहीं करेंगे, उन्हें क्षेत्र का विकास करना है।
सौंसर दूसरी पसंद
छिंदवाड़ा की सौंसर सीट कमलनाथ के लिए दूसरी पसंद मानी जा रही है। यहां से विजय चौरे कांग्रेस के विधायक हैं। उनकी जीत का अंतर 20 हजार रहा है, जबकि छिंदवाड़ा से 14 हजार और चौरई सीट से 13 हजार वोट के अंतर से कांग्रेस उम्मीदवार जीते हैं। माना जा रहा है कि श्री नाथ कांग्रेस विधायक का इस्तीफा कराकर चुनाव लडऩे के पक्ष में नही हैं।