BJP करेगी किसान कार्यशाला का आयोजन, नमो एप से संबोधित करेंगे PM मोदी

नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक भाजपा की किसान इकाई के कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करेंगे। उन्होंने मंगलवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए अपने अभियान की शुरूआत की। भाजपा ने कहा कि मोदी इन कार्यकर्त्ताओं को अपने ऐप के जरिये संबोधित करेंगे। मोदी यह संबोधन ऐसे दिन करेंगे जब उनकी सरकार देशभर में ब्लॉक स्तर पर किसान कल्याण कार्यशाला का आयोजन कर रही है।

भाजपा ने अपने सांसदों से इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कहा है। मोदी ने चुनाव वाले राज्यों के पार्टी नेताओं और कार्यकर्त्ताओं से बात करने के लिए अक्सर आधुनिक संचार उपकरणों का इस्तेमाल किया है। किसानों का मुद्दा चुनाव प्रचार अभियान के केंद्र में है। कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस और केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा दोनों ही एक दूसरे पर ‘किसान विरोधी’ होने का आरोप लगा रही हैं।