राम हमारे गौरव है: आकाश गोविंद सिंह राजपूत
सागर। जिले की सुरखी विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों रामशिलाएं निकाली जा रही हैं, जिसमें पांच रथ पूरी विधानसभा क्षेत्र में इन राम शिलाओं को लेकर चल रहे हैं। इसी तारतम्य में बिलहरा क्षेत्र में जब राम शिलाएं पहुंची तो आलम यह था कि जैसे पूरा बिलहरा ग्राम राम में रम गया हो। राम शिलाओं के दर्शन हेतु लोगों ने सुबह से ही पलक पावड़े बिछा रखे थे और जैसे ही राम सिलाएं पहुंची तो लोगों की खुशी और उत्साह देखते ही बन रही थी।
राम शिलाओं के दर्शन हेतु उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब और उनकी भगवान श्रीराम के प्रति आस्था देखकर लग रहा था कि जैसे लोगों को इस दिन का बरसों से इंतजार था। राम शिलाओं को लेकर राजस्व एवं परिवहन मंत्री के पुत्र आकाश गोविंद सिंह राजपूत बिलहरा पहुंचे तो क्षेत्रवासियों के उत्साह का ठिकाना न रहा। जगह-जगह रथ का स्वागत किया गया। क्षेत्र में आकाश गोविंद सिंह राजपूत के पहुंचने से युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। राम धुन तथा राम भजन में आकाश सिंह राजपूत इतना खो गए कि वह भी लोगों के साथ रामधुन पर झूमते नजर आए। ध्वज लेकर श्रीराम के नाम का जयघोष करते हुए आगे बढ़ रहे आकाश गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि राम हमारे लिए गौरव है। यह हमारा सौभाग्य है कि हम श्रीराम के इस काम में अपना योगदान दे पा रहे हैं। सुरखी क्षेत्र वासियों का यह प्यार और और विश्वास है जो यह काम हो पाया । उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के मंदिर का निर्माण 3 वर्षों में हो जाएगा, जहां के लिए यह शिलाएं भेजी जाएंगी। बिलहरा से सागोनी पुरैना मलवासा से नया खेड़ा पहुंची रथ यात्रा जहां श्रद्धालुओं ने पारंपरिक गीतों एवं भजनों से स्वागत कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से शिलाओं के साथ आकाश गोविंद सिंह राजपूत के साथ मंण्डल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, अजय देवगन, योगेश सिंह राजपूत, गोविंद विश्वकर्मा, मनीष गुरू बिलेहरा, प्रभात जी, संतोष पटेल, इंद्राज सिंह, निरंजन सिंह, त्रिलोक राजपूत, राजेश पटेल, सहित अपार संख्या मे ग्राम वासी उपस्थित रहे।