कोरोना से ब्यावरा विधायक गोवर्धन दांगी का निधन

कोरोना से ब्यावरा विधायक गोवर्धन दांगी का निधन

कोरोना संक्रमित होने पर दिल्ली के मेदांता में चल रहा था इलाज

भोपाल। राजगढ़ जिले के ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी का कोरोना की वजह से निधन हो गया है। उनका दिल्ली के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था। कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी की पत्नी और बेटी अगस्त के तीसरे हफ़्ते में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद जांच करवाने पर विधायक गोवर्धन दांगी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। करीब तीन सप्ताह पहले उन्हें इलाज के लिए भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 54 वर्षीय विधायक दांगी की हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें मेदांता में भर्ती करवाया गया था। कोरोना की वजह से मरने वाले दांगी पहले विधायक हैं। 28 सीट खाली दांगी के निधन के बाद अब प्रदेश में 28 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होगा। चुनाव आयोग ने अभी तक चुनाव कार्यक्रम घोषित नहीं किया है। विधानसभा की सूचना पर चुनाव आयोग आज-कल में सीट रिक्त घोषित कर सकता है। अकील की हालत में सुधार इधर भोपाल उत्तर से कांग्रेस विधायक आरिफ अकील के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हुआ है। पिछले हफ्ते वेंटिलेटर पर रहे अकील अब सामान्य वार्ड में आ गए हैं। उनका लंबे समय से स्वास्थ्य खराब चल रहा है।