भारतीय जनता पार्टी एक जीवन्त संगठन है - शैलेन्द्र बरूआ
संभागीय संगठन मंत्री ने जिला स्तरीय बैठक को किया सम्बोधित
Syed Javed Ali
मण्डला - भारतीय जनता पार्टी का संघठन निरंतर समाज के बीच में कार्य करने वाला राजनैतिक जीवन्त संगठन है। अन्य राजनैतिक दल सिर्फ चुनाव के समय में जनता के पास पहुचते हैं। उनके संगठन का कोई ठोस कार्यक्रम भी नहीं होता। मतदान केन्द्र स्तर तक हमारी संघनात्मक संरचना मजबूती के साथ त्वरित कार्य करे इसलिए वर्षभर में केन्द्रीय कार्यक्रम के तहत छ प्रकार के कार्यक्रम प्रभावी रूप से होते रहे। बूथ स्तर तक हमारी योजना निरंतर पहुचे उक्त आशय के उद्गार भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आयोजित जिला स्तरीय बैठक में संभागीय संगठन मंत्री शैलेन्द्र बरूआ ने व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाघ्याय की विचारधारा और उनके अंत्योदय दर्शन के सिदांतों को लेकर भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ी राजनैतिक दल बना है। उनकी विचारधरा आज समाज की धारा बन गयी है। संगठन की जवाबदारी अब युवाओ के हाथों दी गयी है इसलिए संगठनात्मक कार्यक्रमों को पहले से अधिक गति के साथ बूथ स्तर तक त्वरित सूचना पर कार्यकम आयोजित हो सकेंगे। उन्होंने पार्टी संविधान के अनेक विषयों पर चर्चा करते हुए वर्तमान पंचायत चुनाव के विषय में आवश्यक सुझाव व निर्देश देते हुए कहा कि सशक्त भाजपा होगी तभी सशक्त भारत बनेगा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भीष्म द्विवेदी ने जिले की संगठनात्मक संरचना तथा आयोजित हुए कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में विधायक देव सिंह सैयाम, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती मरावी, पूर्व विधायक शिवराज शाह, राम प्यारे कुलस्ते, पंडित सिंह धुर्वे सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा - प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, संयोजक एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित।