मप्र को गडकरी ने दी सौगात, प्रदेश में 20 फ्लॉयओवर व 14 रोपवे को मिली मंजूरी

मप्र को गडकरी ने दी सौगात, प्रदेश में 20 फ्लॉयओवर व 14 रोपवे को मिली मंजूरी

इंदौर। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रिमोट का बटन दबाकर शहर को 2300 करोड की सड़क परियोजनाओं की सौगात दी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि इंदौर में कई बार आता हूं, हर बार कुछ नया सामने आता है। देश को सुपर इकोनामिक पावर बनाने के लिए काम कर रहे है। गडकरी ने कहा कि 2014 के बाद अकेले मध्यप्रदेश में ही ढाई लाख करोड़ रूपये लागत के काम स्वीकृत, निर्मित तथा प्रगतिरत हैं। इसे 2024 तक चार लाख करोड़ रुपए तक में पूरे कर दिए जाएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आग्रह पर मध्यप्रदेश में सड़क संबंधी विभिन्न प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी। इसमें प्रमुख रूप से 20 फ्लॉयओवर तथा 14 जगहों पर रोपवे संबंधी काम भी शामिल हैं। इसके तहत भोपाल, सागर, ग्वालियर, जबलपुर, रतलाम, खण्डवा, धार, छतरपुर, विदिशा आदि शहरों के फ्लायओवर ब्रिज हैं। गडकरी ने कहा कि 16 हजार करोड की सेतुबंध योजना के तहत इंदौर में पांच फ्लाय ओवर मंजूर कर रहा है। देवास के दो, ग्वालियर में दो, जबलपुर में दो, रतलाम में एक, खंडवा में एक, धार में एक सहित प्रदेश के लिए जो मांगे हैं वह मंजूर कर रहा हूं। पश्चिमी रिंग रोड को मंजूर करता हूं। इस रोड के आसपास नया इंदौर बसाएं। जो सभी वन टाइम इन्वेस्टमेंट वाली सभी सड़कों को बनाने की भी मंजूरी देता हूं। 

दिल्ली जाने में नहीं लगेगा समय
दिल्ली मुंबई हाईवे एशिया का सबसे लंबा हाईवे है। 1350 किमी लंबा यह हाईवे एक लाख करोड़ की लागत। मप्र का हिस्सा 80 प्रतिशत हो चुका है। अगले तीन महीने इंदौर से दिल्ली जाने का सफर करने में कम समय लगेगा। हमने नागपुर में थ्री लेयर, पुणे में चार लेयर रोड और चेन्नई में भी चार लेयर की रोड बनाई है। इंदौर मे डबर डेकर बनाने का प्लान बनाए, इसकी रूपरेखा तैयार किजिए। इससे ट्रैफिक का दबाव कम होगा।

मल्टी पार्किंग की जरूरत:शिवराज
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि 2014 में सड़कों की हालात बहुत खराब थी, राज्य मार्ग हम खुद ही बना लेंगे। नितिन गड़करी ने आश्वासन दिया था कि स्थिति बदल जाएगी। उन्होंने कर दिखाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में हमें मिला है। गडकरी जी कल्पवृक्ष हैं, कभी भी बजट का बहाना नहीं बनाते। उनसे जितना मांगो उससे ज्यादा दे देते हैं। ढाई लाख करोड़ के काम हो रहे हैं इस समय मध्य प्रदेश में, जो गडकरी जी की मदद से। चंबल के बीहड़ों में गडकरी जी के प्रयासों से राष्ट्रीय राजमार्ग बनेगा। वहां अब मैं टाउनशिप बनाऊंगा। प्रदेश में इस समय कई सड़कों का काम हो रहा है। इंदौर का विजन को देख शहर में ट्रैफिक की बड़ी समस्या है। हम सड़कों के अलावा हम हवा में चलने की उम्मीद कर रहे हैं। रोपवे या केबल कार इंदौर में होना चाहिए। इसके अलावा शहर को मल्टी पार्किंग प्लाजा की जरूरत है।