फ़िल्म अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन
मुंबई। बॉलीवुड के हीमैन कहे जाने वाले दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। धर्मेंद्र के निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। उनका लगभग 10 दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज चल रहा था। उन्हें सांस लेने में समस्या के कारण अस्पताल लाया गया था जहां वो कई दिनों तक आईसीयू में थे। आज अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके निधन की खबर ने दुनियाभर में मौजूद उनके करोड़ों फैंस को सदमे में डाल दिया है।
bhavtarini.com@gmail.com 
