15 मई शुक्रवार आज का राशिफल

15  मई शुक्रवार आज का राशिफल

मेष:

मेष राशि के जातकों के कामकाज के लिए एक अच्छा दिन है, जो भी काम के लिए प्रयास करेंगे। उसमें सफलता मिलेगी धन की दृष्टि से एक बहुत ही अच्छा दिन है। सभी बाधाएं दूर होंगी। समृद्धि और मान-सम्मान दोनों की वृद्धि होगी।
वृषभ:

वृष राशि के जातकों के लिए एक अच्छा समय है। उनके जो भी काम अधूरे रह गए थे, उनके पूरे होने का योग बन रहा है। जो लोग प्रॉपर्टी से रिलेटेड काम करते हैं, उनके लिए बेहतर समय है। नई डील फाइनल होने की संभावना है। धन प्राप्ति की संभावनाएं बहुत अच्छी है।
मिथुन:

मिथुन राशि के कर्म स्थान का स्वामी गुरु वक्री है। जो बताता है कि कुछ समय पहले आपके द्वारा लिया गया निर्णय कुछ गलत हुआ था, जिस पर आपको आज पुनः काम करना है ताकि भूल सुधार हो सके। आज ग्रहों की स्थिति उत्तम धन योग की संभावना बना रही है।

कर्क:

कर्क राशि के जातकों के लिए मुश्किल दौर है, उनके काम के ऊपर सवाल उठाए जा सकते हैं। जितना ज्यादा मन को शांत रखेंगे उतना अच्छा रहेगा। धन प्राप्ति के लिए समय बहुत अनुकूल है। निवेश फायदेमंद रहेगा।

सिंह:

सिंह राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे परंतु विरोधी भी उनके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे। लोगों के उकसाने पर आप परेशान ना हों और अपने काम पर फोकस करें। जितना ज्यादा शांत रहेंगे उतना आपके लिए अच्छा है। धन कमाने के लिए अच्छा दिन है।
कन्या:

कन्या राशि के जातकों को कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय बहुत सावधानी बरतनी है। उनके फैसले गलत हो सकते हैं अतः अपने वरिष्ठ जनों से विचार विमर्श के बाद ही कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सेहत का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है। धन प्राप्ति में रुकावट नजर आ रही हैं।
तुला:

तुला राशि के जातक जो नई पार्टनरशिप करना चाहते हैं, उनके लिए उत्तम समय है। आत्ममंथन के बाद कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की राह प्रशस्त होगी। समय के अनुसार परिवर्तन बहुत जरूरी है। धन प्राप्ति में रुकावट का सामना करना पड़ेगा।
वृश्चिक:

वृश्चिक राशि के जातकों तो कार्य की अधिकता रहेगी जिसकी वजह से मन परेशान भी होगा। क्रोध करने से कुछ भी हासिल नहीं होगा इसलिए अपने आपको शांत रखकर ही माहौल को ठीक किया जा सकता है। उत्तम धन प्राप्ति के अवसर उपलब्ध होंगे। सुख-सुविधाओं पर खर्च का योग भी है।

धनु:

धनु राशि के जातकों के लिए कुछ मुश्किल समय है। अपने गुस्से पर नियंत्रण बहुत जरूरी है। समय आत्ममंथन का है। पुरानी गलतियों से सबक लेकर कार्यक्षेत्र को बेहतर बनाने के लिए प्रयास करें। वक्री गुरु पुराने निर्णय को सुधारने का एक और मौका प्रदान कर रहा है। धन प्राप्ति की राह आज कुछ मुश्किल नजर आ रही है।
मकर:

मकर राशि के जातकों के पास कार्य की अधिकता रहेगी। कार्य की प्राथमिकता तय करना बहुत जरूरी है। जो कार्य जरूरी हो पहले उन्हें निपटाया जाना ठीक रहेगा। धन प्राप्ति के लिए अच्छा समय है जो भी प्रयास करेंगे सार्थक होंगे।
कुंभ:

कुंभ राशि के जातकों को व्यवसाय के क्षेत्र में कुछ नए अवसर मिलेंगे। कुछ लोग नई नौकरी की तलाश में रहेंगे। धन मैनेजमेंट को लेकर हमेशा ही आप बहुत सतर्क रहते हैं। आपका यह गुण मुश्किल दौर में भी आप आपको सुरक्षित बनाया हुआ है। निवेश पर धन खर्च का योग है।

मीन:

मीन राशि के जातकों आज अपनी सेहत का ध्यान रखना है। जरूरी काम निपटाने में कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। आय के साधनों पर भी पुनर्विचार जरूरी है। धन प्राप्ति के लिए समय सामान्य है।