1-2 दिन में महाराष्ट्र चीन को छोड़ देगा पीछे, 80 हजार से अधिक कोरोना मरीज

1-2 दिन में महाराष्ट्र चीन को छोड़ देगा पीछे, 80 हजार से अधिक कोरोना मरीज

 नई दिल्ली 
देश में कोरोना वायरस केसों की संख्या 2 लाख 36 हजार से अधिक हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अभी तक 1 लाख 14 हजार 72 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक 6,642 लोगों की जान जा चुकी है। 

80 हजार केसों के साथ महाराष्ट्र में देश के सबसे अधिक कोरोना संक्रमित हैं। महाराष्ट्र में प्रतिदिन करीब 2500 केस बढ़ रहे हैं और इस गति से महाराष्ट्र अगले 1-2 दिन में चीन को पीछे छोड़ देगा। चीन में करीब 83 हजार केस हैं। महाराष्ट्र के बाद सबसे अधिक केस तमिलनाडु, गुजरात और दिल्ली में हैं। 

महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना मरीजों की संख्या 80,229 तक पहुंच गई। राज्य में अब तक 2,849 लोगों को की जान जा चुकी है। यहां अभी तक 35,156 लोग रिकवर हुए हैं। 

तमिलनाडु में अभी तक कुल 28,694 कोरोना मरीज हैं। राज्य में कोविड-19 से 232 लोगों की मौत हो चुकी है। 15, 762 लोग ठीक हुए हैं। राजधानी दिल्ली में कोरोना केसों की संख्या 26,334 तक पहुंच गई। 10,315 लोग रिकवर हो चुके हैं। अभी तक 708 लोगों की मौत हो चुकी है।

गुजरात में कोरोना केसों की संख्या बढ़कर 19,094 हो गई है। राज्य में 13,003 लोग रिकवर हुए हैं जबकि 1,190 लोगों की मौत हुई है। राजस्थान में 10,084 कोरोना संक्रमित हैं। यहां 7,359 लोग ठीक हुए हैं और 218 लोगों की जान गई है।

मध्य प्रदेश में 8,996 कोरोना केस हैं। यहां 384 लोगों की मौत हो चुकी है और 5,878 लोग रिकवर हुए हैं। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 9,733 तक पहुंच चुकी है। 5,648 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 257 लोगों की मौत हुई है।