स्वतंत्रता दिवस समारोह में डीएसपी विभुदीप सहित 6 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी होंगे सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस समारोह में डीएसपी विभुदीप सहित 6 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी होंगे सम्मानित

रायपुर
स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर अजाक राजनांदगाँव के प्रभारी उप पुलिस अधीक्षक विभुदीप बेनेडियट नंद सहित 6 पुलिस वालों को पुलिस परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सम्मानित करेंगे। 5 पुलिस कर्मी राज्य स्तरीय पुरूस्कार वर्ष 2019 से और एक पुलिसकर्मी पुलिस महानिर्देशक पुरूस्कार से सम्मानित होंगे। पुरस्कृत होने वाले पुलिसकर्मियों में दुर्ग, बिलासपुर, रायपुर, कबीरधाम, बेमेतरा के थानों में पदस्थ हैं।

सम्मान पाने वाले पुलिसकर्मी में - गुरु घासीदास पुरूस्कार, उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) राजनांदगाँव विभुदीप बेनेडियट नंद  दुर्ग रेज 50 हजार नगद प्रमाण पत्र, शील्ड। राज्यपाल पुरूस्कार, उप निरीक्षक नीता राजपूत, प्रभारी महिला सेल, बेमेतरा दुर्ग रेंज को 50 हजार नगद प्रमाण पत्र,शील्ड। मुख्यमंत्री पुरूस्कार- प्रधान आरक्षक दिलहरण सिंह ठाकुर, थाना आजाक, रायपुर को 50 हजार नगद, प्रमाण पत्र,शील्ड। रानी सुबरन कुंवर पुरूस्कार,:- सहायक उप निरीक्षक प्रतिमा श्रीवास्तव, महिला थाना, रायपुर को 50 हजार नगद, प्रमाण पत्र,शील्ड। शहीद वीर नारायण सिंह पूरूस्कार, निरीक्षक दिनेश कुर्रे, थाना प्रभारी (अजाक), बिलासपुर, वर्तमान में धमतरी जिले मे पदस्थ को  50 हजार नगद, प्रमाण पत्र,शील्ड तथा पुलिस महानिर्देशक पुरूस्कार, निरीक्षक, संतराम सोनी, थाना प्रभारी बोडला, कबीरधाम को 25 हजार नगद,प्रमाण पत्र,शील्ड शामिल है।