सोनम की शादी से ठीक 5 दिन पहले टूटा फराह खान का पैर, अब कैसे होगी संगीत की तैयारी?

मुंबई
बॉलीवुड की फेमस कोरियोग्राफर फराह खान का पैर फ्रैक्चर हो गया है। उन्हें अब 3 हफ्ते तक व्हीलचेयर पर रहना पड़ेगा। फराह को इसी महीने होने वाली सोनम कपूर की शादी से पहले उनका लेडीज़ संगीत कोरियोग्राफ करना है। अपने पैर फ्रैक्चर की जानकारी फराह ने अपनी इंस्टा स्टोरी से दी। जिसमें उन्होंने एक व्हीलचेयर की फोटो साझा की है और इस बारे में जानकारी दी है कि अगले 3 हफ्तों तक वह व्हीलचेयर ही इनकी साथी रहेगी। जिससे यह स्पष्ट होता है कि फराह खान के पैर में किसी कारणवश चोट आ गई है और डॉक्टरों ने उन्हें सलाह दी है कि वह अगले 3 हफ्तों तक व्हीलचेयर का ही उपयोग करें।

गौरतलब है कि फराह खान बॉलीवुड की नामी कोरियोग्राफर और निर्देशिका है साथ ही वह बहुत ही जिंदादिल व्यक्ति भी है। सोनम कपूर की मां सुनीता कपूर ने फराह खान से आग्रह किया था कि वह सोनम कपूर के संगीत के समय लोगों को डांस कोरियोग्राफर करें। जिसके चलते उन्होंने यह माना और सोनम कपूर की शादी को यादगार बनाने के लिए उन्होंने ऐसा करना चाहा लेकिन अब जबकि शादी को मात्र 6 दिन रह गए हैं। ऐसे में फराह खान का चोटिल होना यह प्रश्न चिन्ह लगाता है कि क्या सोनम कपूर की संगीत को फराह खान कोरियोग्राफ कर पाएंगी? वैसे सूत्रों की माने तो इस समय संगीत में डांस होने वाला है, परिवार ने उसकी रिहर्सल शुरू कर दी है। बताते हैं कि सोनम कपूर की शादी की तैयारी जोर-शोर से शुरु हो चुकी है।