सुकमा : 5 लाख का इनामी नक्सली सोयम कामा मुठभेड़ में ढेर

सुकमा 
 छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। यहां पुलिस ने कोंटा क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान नक्सली एरिया कमांडर सोयम कामा को मार गिरा दिया है।

पुलिस को मुखबिर के जरिए कोंटा क्षेत्र में सोयम कामा के सक्रिय होने की सूचना मिली थी। जब पुलिस ने इलाके में सर्चिंग अभियान शुरू किया तो उसने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सोयम कामा तत्काल ढेर हो गया।

उसके पास से हथियार भी बरामद हुए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक सोयम कामा 50 से ज्यादा नक्सली वारदातों में शामिल रह चुका था। पुलिस ने सोयम कामा पर पांच लाख रुपए का इनाम भी घोषित किया था।