रेमडेसिविर और आक्सीजन के लिए सांसद चुन्नीलाल ने दिए तीस लाख

रेमडेसिविर और आक्सीजन के लिए सांसद चुन्नीलाल ने दिए तीस लाख

महासमुंद
कोरोना पीड़ितों के लिए अत्यावश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सांसद चुन्नीलाल साहू ने गंभीरता दिखाई है। उन्होंने कलेक्टर लिखे पत्र में संसदीय क्षेत्र विकास निधि से महासमुंद और गरियाबंद में कोरोना के खिलाफ संसाधन उपलब्ध कराने तीस लाख रुपए का आबंटन जारी करने कहा है।

साहू ने महासमुंद लोकसभा क्षेत्र में बढ़ते कोरोना के संक्रमण पर चिंता जताई है। अस्पतालों में कोरोना पीड़ितों के लिए रेमडेसिविर इंजेक्शन और आक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने यह राशि आबंटित करने कहा है। सांसद ने महासमुंद जिले के कोरोना पीड़ितों में रेमडेसिविर इंजेक्शन और आक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए बीस लाख रुपए और गरियाबंद जिले में इसी उद्देश्य के लिए दस लाख रुपए की राशि जारी करने कहा है।

ज्ञात हो कि संसदीय क्षेत्र विकास निधि सांसद के विवेकाधिकार क्षेत्र की राशि होती है। इस राशि का उपयोग क्षेत्र के विकास में किया जाता रहा है, लेकिन आपात परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए सांसद चुन्नीलाल साहू ने यह राशि जीवन रक्षा के क्षेत्र में उपयोग करने का निर्णय लिया। सांसद साहू का कहना है कि अभी बेहद संकट का दौर है। जीवन रक्षा से बड़ा कोई भी कार्य नहीं हो सकता। आए दिन यह शिकायत मिल रही है कि कोरोना पीड़ितों के लिए पर्याप्त आक्सीजन की उपलब्धता अस्पतालों में नहीं है। अति महत्वपूर्ण इंजेक्शन का संकट बना हुआ है। जरूरतमंदों तक यह अत्यावश्यक संसाधन उपलब्ध हो इसके लिए संसदीय क्षेत्र विकास निधि को खर्च किया जाना आवश्यक है। महासमुंद कलेक्टर को लिखे पत्र में सांसद ने यह भी कहा है कि कोरोना के खिलाफ लड?े के लिए केंद्र की सरकार प्रतिबद्ध है और इससे पीड़ित लोगों की जीवन रक्षा के लिए धन का अभाव नहीं होने दिया जाएगा।