राकेश टिकैत ने अब संसद में घुसने की योजना बनाई, इंडिया गेट पर करेंगे खेती

राकेश टिकैत ने अब संसद में घुसने की योजना बनाई, इंडिया गेट पर करेंगे खेती

सीकर  
दिल्ली की सीमाओं पर किसान काफी दिनों से आंदोलनरत हैं। वहीं, केंद्र सरकार निरंकुश रवैया अपनाएं हुए है। अब किसान नेताओं का कहना है कि किसान आन्दोलन 2021 को हम हर राज्य तक फैलाएंगे। इसको लेकर किसान नेता कई राज्यों में किसान महापंचायत कर रहे हैं। इसी पंचायतों की कड़ी में राजस्थान के सीकर जिला मुख्यालय पर कृषि उपज मंडी परिसर में किसान महापंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें किसान नेता योगेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी सरकार है। किसानों को ये मारने पर तुले हुए हैं, लेकिन अब देश का किसान जाग चुका है। अब और नही सहेंगे। ईंट का जवाब पत्थर से देंगे।
 
करीब 4 बजे किसान नेता राकेश टिकैत किसानों के बीच पहुंचे। संयुक्त किसान महापंचायत ने साफा और माला पहनाकर टिकैत का स्वागत किया। स्वागत के बाद टिकैत ने अपने भाषण में कहा कि लाल किला तो भूतों का किला है। 26 जनवरी को इन्हीं सत्ताधारियों ने किसानों के खिलाफ षड़यंत्र रचकर किसानों पर लाठियां और गोली चलवाने का काम किया है।
 
टिकैत ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अब मोदी सरकार सुन लो अपने कान खोलकर। अब किसान लाल किला नहीं जाएगा। अब तो संसद में सीधा घुसेंगे। जिसकी तारीख किसान संयुक्त मोर्चा के किसान तय करेंगे। इसके साथ ही किसान दिल्ली में इंडिया गेट के पार्क में ट्रैक्टर चलेंगे। किसान वहीं पर खेती करेंगे।