यूपी कांग्रेस कमेटी का विस्तार, योगेश दीक्षित व सोहेल अख्तर अंसारी उपाध्यक्ष

यूपी कांग्रेस कमेटी का विस्तार, योगेश दीक्षित व सोहेल अख्तर अंसारी उपाध्यक्ष

 लखनऊ  
चुनावी तैयारियों को आगे बढ़ाते हुए यूपी कांग्रेस कमेटी का सोमवार को विस्तार किया गया। पार्टी ने कानपुर कैंट के विधायक सोहेल अख्तर अंसारी और योगेश दीक्षित को उपाध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा कमेटी में 6 महासचिव, 22 सचिव और 2 संगठन सचिव नियुक्त किए हैं। पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आदेश जारी कर दिया है। 

इससे पहले रविवार को पार्टी ने कई कमेटियों की घोषणा की है। योगेश दीक्षित अभी तक पार्टी में महासचिव थे। उन्हें प्रोन्नति दी गई है। वहीं विवेकानंद पाठक, मकसूद खान, अंकित परिहार, विदित चौधरी, ब्रह्मस्वरूप सागर, प्रकाश प्रधान लोधी को महासचिव बनाया गया है। इनमें तीन नए नाम हैं वहीं तीन को सचिव पद से प्रोन्नति दी गई है।  अभी तक पार्टी में 4 उपाध्यक्ष, 12 महासचिव और 22 सचिव थे। 

प्रवक्ता बृजेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि नए बनाए गए 22 सचिवों में हनुमंत विश्वकर्मा, मनोज तिवारी, त्रिभुवन नारायण मिश्रा, इमरान खान, कौशल त्रिपाठी, देवेन्द्र श्रीवास्तव, मणिन्द्र मिश्रा, उज्जवल शुक्ल, राहुल राजभर, सैफ अली नकवी, अंशु तिवारी, सुनील विश्नोई, अवनीश काजला, मोहम्मद शोएब, असलम चौधरी, जितेन्द्र कश्यप, योगेश तालान, कौशलेन्द्र यादव, विकास अवस्थी, गौतम सचान, अखिलेश शुक्ला, पुष्पेन्द्र सिंह के नाम शामिल हैं। संगठन को मजबूत करने के लिए दो संगठन सचिव संजीव शर्मा और अनिल कुमार यादव को जिम्मेदारी सौंपी गयी है।