मुख्यमंत्री चौहान ने धान खरीदी के संबंध में एक बैठक में समीक्षा की
भोपाल
बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, कृषि उत्पादन आयुक्त के के सिंह, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी, प्रमुख सचिव खाद्य फैज अहमद किदवई ,एम डी मार्कफेड पी नरहरि, आयुक्त जनसंपर्क डॉ सुदाम खाडे और अन्य अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में बताया गया कि प्रदेश में धान खरीदी के संबंध में विस्तृत निर्देश जारी किए जा रहे हैं। धान उत्पादक जिलों में विशेष व्यवस्था की जाएंगी। धान की खरीदी, किसानों को राशि के भुगतान और उपार्जित धान के भंडारण के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।
सीएम के निर्देश
*समर्थन मूल्य पर हो खरीदी।
*किसान से एक एक दाना खरीदा जाएगा।
*सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
*धान खरीदी से किसान लाभान्वित हों,कोई कठिनाई न आए।अधिकारियों को निर्देश
*धान की गुणवत्ता का जरूर ध्यान रखा जाए लेकिन किसान का हित प्राथमिकता से सुनिश्चित किया जाए .किसी भी स्थिति में समर्थन मूल्य से कम राशि किसान को ना मिले और उसे बिना परेशानी के उपार्जन प्रक्रिया का लाभ दिया जाए।