महापौर ने कोरोना पीड़ित मरीजों से टेलीफोन पर चर्चा कर जाना हालचाल
रायपुर
लालपुर कुष्ट हास्पिटल को राज्य शासन ने अस्थायी कोविड 19 अस्पताल के रुप में तब्दील किया गया है जहां पर अभी वर्ततान में 36 मरीज भर्ती भी है। महापौर एजाज ढेबर अचानक अस्पताल की व्यवस्था का आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंचे और व्यवस्था को देखकर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों से टेलीफोन पर उनका हालचाल जाना वहीं चिकित्सकों से व्यवस्था को लेकर चर्चा कर निरंतर अच्छी व्यवस्था देने दिये निर्देश।
आकस्मिक निरीक्षण के दौरान महापौर ने चिकित्सको से व्यवस्था को लेकर चर्चा की एवं मरीजों को शासकीय व्यवस्था के तहत उपलब्ध उपचार एवं उनकी स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने टेलीफोन के माध्यम से भर्ती मरीजो से चर्चा की एवं उनके स्वास्थ्य एवं अस्पताल की व्यवस्था की जानकारी ली। महापौर ने चिकित्सको, मरीजो एवं उनके परिजनों से चर्चा कर वर्तमान व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया एवं निरंतर अच्छी व्यवस्था बनाये रखते हुए मॉनिटरिंग कर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
महापौर ने इस दौरान बताया कि शासकीय स्वास्थ्य विभाग द्वारा भोजन की नियमित प्रतिदिन व्यवस्था की जा रही है। चिकित्सको ने जानकारी दी कि वर्तमान में कुष्ट अस्पताल लालपुर के अस्थायी कोविड 19 हास्पिटल में 36 कोविड 19 पॉजिटिव मरीज भर्ती होकर उपचार करवा रहे है। हास्पिटल में 70 मरीजो के उपचार की क्षमता व व्यवस्था शासकीय स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध करवायी गयी है। आकस्मिक निरीक्षण के दौरान जोन 10 के जोन कार्यपालन अभियंता शिबूलाल पटेल उपस्थित थे।