बिहार: CM नीतीश कुमार को FB पर दी जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज

बिहार: CM नीतीश कुमार को FB पर दी जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज

दिनारा 
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जान से मारने पर 25 लाख रूपए के इनाम देने की घोषणा का एक वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष सियाराम सिंह ने इसकी पड़ताल कर मैसेज भेजने वाले के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। 

मैसेज भेजने वाला दिनारा थाना क्षेत्र के तोड़ा निवासी राम सुरेश पांडेय का पुत्र धर्मेन्द्र कुमार पांडेय बताया जा रहा है। दर्ज प्राथमिकी में थानाध्यक्ष ने कहा है कि वायरल वीडियो के संज्ञान में आते ही सत्यता की पड़ताल की तो फेसबुक पर मुख्यमंत्री को जान से मारने वाले को 25 लाख इनाम देने का वीडियो वायरल होता सही पाया। 

तकनीकी विभाग डेहरी के सहयोग से वीडियो भेजने वाले का नाम, पता व मोबाइल नंबर की जानकारी ली गई। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि उक्त मैसेज को लेकर मुख्यमंत्री के समर्थकों में काफी आक्रोश व्यक्त है। 

पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने बताया कि जिस युवक द्वारा फेसबुक पर वीडियो वायरल किया गया है। वर्तमान में वह लुधियाना में रहता है। लुधियाना पुलिस के सहयोग से उसकी जांच की गई तो उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी।