बिहार चुनाव 2020: LJP ने दूसरे चरण के लिए कई प्रत्याशियों को दिया सिंबल, रेणु कुशवाहा को खगड़िया से चुनावी मैदान में उतारा

बिहार चुनाव 2020: LJP ने दूसरे चरण के लिए कई प्रत्याशियों को दिया सिंबल, रेणु कुशवाहा को खगड़िया से चुनावी मैदान में उतारा

पटना 
लोजपा ने दूसरे चरण के चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों को सम्बिल देना शुरू कर दिया है। जानाकारी के अनुसार दूसरे चरण में करीब 50 प्रत्याशियों को पार्टी मैदान में उतारेगी। पटना में बुलाकर प्रत्याशियों को सम्बिल दिया जा रहा है। पहले चरण की तर्ज पर भाजपा के बागियों को भी पार्टी कई सीटों से उम्मीदवार बना सकती है। ऐसे कई नेता पार्टी के संपर्क में हैं।

एकमा विधानसभा से 2015 में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े कामेश्वर सिंह मुन्ना को लोजपा ने उम्मीदवार बनाया है। पूर्व उद्योग मंत्री और भारतीय सबलोग पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रेणु कुशवाहा को खगड़िया से लोजपा ने मैदान में उतारा है। दूसरे चरण में चार सीटों पर भाजपा के खिलाफ भी पार्टी अपना उम्मीदवार उतार रही है। इनमें भागलपुर से राजेश कुमार वर्मा, राघोपुर से राकेश रौशन, गोविंदगंज से राजू तिवारी और लालगंज से रामजकुमार साह को पार्टी मैदान में उतारने का नर्णिय लिया है। गोविंदगंज और लालगंज लोजपा की सीटिंग सीट है।

गौरतलब हो कि पहले चरण में लोजपा ने भाजपा के किसी भी उम्मीदवार के खिलाफ अपना प्रत्याशी नहीं दिया है। उधर स्व. रामविलास पासवान के दामाद मृणाल को राजापाकर तथा उनके भतीजे तथा सांसद प्रिंसराज के बड़े भाई कृष्णराज को रोसड़ा से मैदान में उतार सकती है। नाथनगर से अमर कुशवाहा को सम्बिल दिया गया है। एक-दो दिनों में पार्टी विधिवत रूप से दूसरे चरण के सभी प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर देगी।