फंदे से लटकी मिली महिला बैंककर्मी, लिखा- मैं थक गई हूं
दमोह
शहर के सागर नाका चौकी स्थित प्रेम नगर कॉलोनी में रहने वाली एक महिला बैंककर्मी ने खौफनाक कदम उठाया है। तलाक के चार साल बाद महिला बैंककर्मी अपने घर में फंदे से लटकी मिली है। महिला के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने लिखा है कि मैं अब थक गई हूं। हालांकि अभी तक दूसरे अन्य कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।
घटना की सूचना मिलने के बाद देहात थाना मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, महिला के परिजन शुक्रवार की सुबह दमोह पहुंची है। मृतक महिला भोपाल की रहने वाली है। नाम पूजा पांडे है। वह इलाहाबाद बैंक में क्लर्क थी। दमोह में वह अकेले ही रहती थी। मकान मालिक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। अब पुलिस ने घटना की जांच तेज कर दी है। महिला के कमरे से मिले सामानों को भी जब्त कर लिया है।
पुलिस अधिकारी संजय सिंह ने बताया कि उसके कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। महिला ने सुसाइड नोट में लिखा है कि अब मैं थक गई हूं। पुलिस के अनुसार महिला का 4 साल पहले पति से तलाक हो गया था। सुसाइड नोट की जांच की जा रही है। कमरा अंदर से बंद था।