पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट थमी, जानें आज का रेट

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट थमी, जानें आज का रेट

 नई दिल्ली
लगातार चार दिन से पेट्रोल और डीजल के रेट में गिरावट  आज यानी बुधवार (4 मार्च) को थम गई है। देश भर में आज पेट्रोल-डीजल के दाम आज स्थिर रहे। इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के मुताबिक 4 मार्च 2020 को दिल्ली (Delhi), मुंबई (Mumbai), कोलकाता (Kolkata) और चेन्नई (Chennai) में डीजल और पेट्रोल के रेट इस प्रकार रहे..
चारों महानगर में पेट्रोल-डीजल की कीमत

शहर    पेट्रोल (रुपये/लीटर)    डीजल (रुपये/लीटर)
दिल्ली    71.44    64.03
मुंबई    77.13    67.05
कोलकाता    74.11    66.36 
चेन्नई    74.23    67.57 
  
रोजाना 6 बजे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट

ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल  और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। 

SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।