नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना हैदराबाद छोड़ क्यों अचानक शिफ्ट हुईं मुंबई

नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना हैदराबाद छोड़ क्यों अचानक शिफ्ट हुईं मुंबई


साउथ की खूबसूरत एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी आगामी रिलीज को तैयार फिल्म ‘मिशन मजनू’ से बॉलीवुड डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। पिछले कई महीनों में इस फिल्म के लिए रश्मिका मंदाना को कई बार मुंबई के चक्कर लगाने पड़े। जिस वजह से एक्ट्रेस ने अब मुंबई में नया घर खरीद लिया है। बताया जा रहा है कि रश्मिका मिशन मजनू और अन्य बॉलीवुड प्रोजेक्ट की तैयारी के लिए मुंबई और हैदराबाद के बीच भाग-दौड़ कर रही हैं। जिस वजह से अब उन्होंने अब मुंबई में अपना नया पता खोज लिया है। अब एक्ट्रेस यहां मुंबई में आराम से रह पाएंगी।एक्ट्रेस के करीबियों कि माने तो इस जगह को अधिक होमली फीलिंग देने के लिए, रश्मिका अपने हैदराबाद के घर से मुंबई में अपने नए घर के लिए कुछ प्यारी चीजें ले आई हैं। आपको बता दें, इससे पहले जब कभी एक्ट्रेस मुंबई आया करती थी उस वक्त वो होटल में रहा करती थीं। लेकिन रश्मिका को इतना मुंबई भा गया कि उन्होंने यहां फ्लैट खरीद लिया। वहीं हाल ही में साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा की रिलीज का ऐलान हुआ था। यह फिल्म 13 अगस्त को सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी। इसके राइटर डायरेक्टर सुकुमार हैं। यह फिल्म तेलुगू , तमिल, हिंदी, कन्नड़ा और मलयालम भाषाओं में रिलीज की जाएगी। अल्लू अर्जुन के अलावा इस फिल्म में रश्मिका मंदाना, धनंजय और सुनील नजर आएंगे। इसके प्रोड्यूसर मैथ्री मूवीमेकर्स और मुत्तमसेट्टी मीडिया साथ मिलकर इसका निर्माण कर रहे हैं, म्यूजिक देवी श्री प्रसादअपना संगीत दे रहे हैं। यह अल्लू अर्जुन स्टारर आंध्र की पहाड़ियों में लाल चंदन की तस्करी और इसके लिए चल रही सांठगांठ की कहानी को पेश करती है। इस फिल्म की कहानी एक ऐसे व्यक्ति से रूबरू कराती है जो अपने लोभ में डूबा हुआ है।