नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की चुनावी ड्यूटी, ठप हुआ पेयजल सप्लाई और सफाई सिस्टम

नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की चुनावी ड्यूटी, ठप हुआ पेयजल सप्लाई और सफाई सिस्टम

भोपाल
राजधानी में नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी की आड़ में शहर की पेयजल सप्लाई और सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गयी है। खास बात यह है कि इसबार चुनावी की ड्यूटी जिन लोगों की लगी है उसमें निगम के चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी भी शामिल हैं। इसके कारण आधे से अधिक क्षेत्र में सफाई का काम केवल औपचरिकता का हो रहा है और पानी की सप्लाई भी पूरी तरह से प्रभावित हुई है। 

पानी की सप्लाई के लिए शहर के फिल्टर प्लांटों में इंजीनियरों से लेकर वाल्व खोलने वालों की चुनावी ड्यूटी लगी है। इसके चलते इन लोगों को दोनों का गंभीरता से करने थे। लेकिन अब आलम यह है कि न तो सही तरीके से पानी का डिस्ट्रीब्यूशन हो रहा है और न ही कोई इंजीनियर इसकी जांच करता है। साकेत नगर, बागमुगलिया, 11 नंबर बस स्टाप, अरेरा कालोनी, जवाहर चौक, नेहरू नगर, जिंसी, जहांगीराबाद, रेतघाट, मोती मस्जिद, हमीदिया अस्पताल के पास, फतेहगढ़, शाहजहांनाबाद आदि क्षेत्रों में कल तो कोलार जल की सप्लाई ही नहीं हुई थी। 

शहर की सफाई व्यवस्था भी इस समय औपचारिक ही हो रही है। निगम के अधिकांश कर्मचारियों का ध्यान मतदान केन्द्रों और उसके आसपास के एरिया पर ही सीमित हो कर रह गया है। इसके कारण पुराने शहर की सड़कों पर सुबह केवल एक बार झाड़ू लगती है। उसके बाद सारे दिन वहां पर कचरा पड़ा रहता है। वीआईपी एरिया में अलग स्थिति है। वहां पर दो बार सफाई होती है और दोनों बार कचरा उठाया जाता है।