तबादलों पर कांग्रेस का पलटवार, शिवराज कार्यकाल में हुए ट्रांसफर का देंगे प्रमाण
भोपाल
विगत दिनो पुलिस विभाग के डॉग हैंडलर के तबादलो पर भाजपा द्वारा काग्रेस को कोसने पर मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने भाजपा और शिवराज को आड़े हाथ लिया है। सलूजा नेकहा है कि जब वे खुद मुख्यमंत्री थे, तब भी प्रदेश में पुलिस डॉग हैंडलर के ट्रांसफर आदेश होते थे।
सलूजा ने कहा सोच और विचार से गरीब भाजपा के लोगों के पास सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं बचा है। यही कारण है कि वे अब पुलिस डॉग पर ही राजनीति कर रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान के शासन काल में भी पुलिस मुख्यालय ने पुलिस डॉग हैंडलर के स्थानांतरण किए थे। यह एक सामान्य प्रक्रिया है। दु:खद है कि एक विषयहीन मुद्दे को विवादित बनाकर भाजपा मीडिया में छपने के लिए घृणित राजनीति कर रही है। प्रदेश के 13 वर्ष के मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह इस मुद्दे पर बचकानी व झूठी राजनीति कर रहे है। सलूजा ने कहा कि वे पूर्व मुख्यमंत्री को उनके शासन काल में हुए स्थानांतरण के आदेश स्मरणार्थ भेज रहे हैं। जिससे उन्हें इस मुद्दे पर वास्तविकता का ज्ञान याद आये। प्रदेश की जनता भी यह जान सके कि भाजपा किस तरह की गुमराह करने वाली घृणित राजनीति करती है।