डोमान सिंह जिला निर्वाचन अधिकारी नियुक्त

डोमान सिंह जिला निर्वाचन अधिकारी नियुक्त

रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने आज मरवाही उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डोमान सिंह व सहायक निर्वाचन अधिकारी अजीत बसंत नामांकन पत्र लेने अधिकृत किए गए हैं। भाजपा-कांग्रेस ने अभी तक अधिकृत प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के मुताबिक निर्वाचन आयोग के निदेर्शानुसार 9 से 16 अक्टूबर तक नामांकन पत्र लिए जाएंगे। शनिवार और रविवार को छुट्टी है। आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कलेक्टर डोमान सिंह को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त कर दिया है। उन्होंने इसके लिए प्रारूप में जानकारी आम लोगों को दे दी है। इसके साथ ही अब चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। कोरोना संकटकाल में चुनाव कराना चुनौतीपूर्ण होगा। इसके लिए सेनेटाइज, मॉस्क, ग्लब्स की आपूर्ति की जाएगी। मरवाही उपचुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। 286 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। प्रत्येक मतदान केन्द्र में मतदाताओं की संख्या होगी।

मतदाताओं की वर्तमान संख्या 1 लाख 90 हजार है। मतदाता सूची में और भी लोगों के नाम जोड़े गए हंै। इस तरह यहां पर मतदाताओं की संख्या बढ़ जाएगी। स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा एक आर्ब्जवर नियुक्त किया जाएगा जो कि यहां पर संपूर्ण स्थिति को देखेगा। शीघ्र ही यहां पर सभी सीमाएं सील कर दी जाएगी। मरवाही मध्यप्रदेश से लगा हुआ है इसलिए अंतरराज्यीय परिवहन रोके जाएंगे।