ठप्प सर्वर ने जारी करा दिया इंजीनियरिंग का संशोधित कार्यक्रम

ठप्प सर्वर ने जारी करा दिया इंजीनियरिंग का संशोधित कार्यक्रम

सुबह आठ बजे तक बंद रहा एमपीआनलाइन का सर्वर
भोपाल
तकनीकी शिक्षा विभाग इंजीनियरिंग कालेज में प्रवेश कराने आनलाइन काउंसलिंग करा रहा है। सर्वर में आई तकनीकी खराबी के कारण विद्यार्थी कल अंतिम दिन होने के कारण रात तक अपना पंजीयन नहीं कर सके। अभी तक  21 हजार विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करा लिए हैं। विद्यार्थी छह अक्टूबर तक अपना सत्यापन भी करा पाएंगे।
कल एमपीआनलाइन का सर्वर डाउन होने के कारण आयुक्त तकनीकी शिक्षा पंजीयन में एक दिन की बढ़ोतरी कर संशोधित कार्यक्रम तक जारी करना पड़ा। इसलिए विद्यार्थी रातभर पंजीयन करने प्रयास करते रहे, लेकिन सर्वर सुबह आठ बजे के बाद ही ठीक हो सका। इसके बाद पंजीयन होना शुरू हुआ। महज तीन घंटे में करीब साढ़े तीन सौ विद्यार्थियों ने अपना पंजीयन कर लिया। प्रदेश के 151 इंजीनियरिंग कालेजों की 55,629 सीटों पर प्रवेश देने के लिए आॅनलाइन काउसलिंग की जा रही है।

संशोधित कार्यक्रम के तहत अब विद्यार्थी आज और पंजीयन कर पाएंगे। इसके बाद वे पांच  और छह अक्टूबर को पंजीयन में सुधार भी कर पाएंगे। सात और आठ अक्टूबर को च्वाइस फिलिंग और उसमें सुधार होगा। विभाग नौ अक्टूबर को मेरिट जारी करेगा। 12 अक्टूबर को उनके आवंटन होंगे। विद्यार्थी 16 अक्टूबर तक प्रवेश ले पाएंगे। इसके बाद विद्यार्थी 12 से 16 तक अपग्रेडेशन ले पाएंगे, जिनके अलाटमेंट 19 को होंगे और विद्यार्थी 23 अक्टूबर तक प्रवेश ले पाएंगे। इसके बाद दूसरे चरण की काउंसलिंग 13 अक्टूबर से दस नवंबर तक चलेगी। इसके बाद सीएलसी क पंजीयन पांच से 13 नवंबर तक होंगे। विद्यार्थी 11 से 13 नवंबर तक कालेजों में पहुंचकर प्रवेश ले पाएंगे।