छत्तीसगढ़ का कृषि विवि देश में दूसरे नंबर पर, नेट-2019 परीक्षा में 110 विद्यार्थी सफल
रायपुर
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर ने कृषि शिक्षा के क्षेत्र में एक बार फिर अपना परचम फहराते हुए कामयाबी की नई इबारत लिखी है। कृषि वैज्ञानिक चयन मण्डल नई दिल्ली द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा-2019 (आई.सी.ए.आर. नेट-2019) में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 110 विद्यार्थी क्वालिफाई करने में सफल रहें हैं और सफल विद्यार्थियों की संख्या की दृष्टि से इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर देश भर के कृषि विश्वविद्यालयों में दूसरे स्थान पर है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद - राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) 2019 का आयोजन 9 से 11 जनवरी 2020 तक देश के 31 परीक्षा केन्द्रों में आॅनलाईन मोड में किया गया था। विगत कुछ वर्षों में आई.सी.ए.आर. नेट परीक्षा में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का प्रदर्शन बेहतर रहा है। वर्ष 2017, 2018 एवं 2019 में आयोजित आई.सी.ए.आर. नेट परीक्षा में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय ने क्रमश: पांचवा, सातवां एवं दूसरा स्थान हासिल किया है। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी भारत के विभिन्न राज्यों में स्थित कृषि विश्वविद्यालयों तथा कृषि महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक या समकक्ष पद पर भर्ती के लिए पात्र माने जाते हैं।
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. संजय कुमार पाटील ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी काल के दौरान कक्षा शिक्षण बंद होने के बावजूद विद्यार्थियों ने आॅनलाईन अध्ययन हेतु ई-संसाधनों का उपयोग कर परीक्षा की बेहतर तैयारी की। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की केन्द्रीय लायब्रेरी नेहरू ग्रंथालय विद्यार्थियों को ई-लर्निंग सामग्री उपलब्ध कराने के मामले में देश में दूसरे स्थान पर है। यह लायब्रेरी नेशनल नॉलेज नेटवर्क तथा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा विकसित सेरा प्लेटफॉर्म से जुडी हुई है जिसके माध्यम से विद्यार्थियों के लिए 3300 ई-जर्नल तथा 1200 से अधिक किताबें 24ग्7 उपलब्ध कराए गए हंै।
उल्लेखनीय है कि भारतीय कृषि अनंसधान परिषद - राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा 2019 में उत्तीर्ण 4271 अभ्यर्थियों में से 1068 अभ्यर्थी देश के शीर्ष 10 कृषि विश्वविद्यालय - तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय, कोयम्बटूर (189), इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर (110), कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय, बैंगलोर (109), चैधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार (102), उड़ीसा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर (101), गोविंद वल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर (98), केरल कृषि विश्वविद्यालय, त्रिचूर (98), बिधानचन्द्र कृषि विश्वविद्यालय, नाडिया (87), नवसारी कृषि विश्वविद्यालय, नवसारी (87) और कृषि एवं बागवानी विश्वविद्यालय, बागलकोट (87) से हैं। 1723 अभ्यर्थी अन्य कृषि विश्वविद्यालयों से हैं। 999 अभ्यर्थी कृषि संकाय वाले सामान्य विश्वविद्यालयों से, 376 अभ्यर्थी भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के मानद (डीम्ड) विश्वविद्यालयों - भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली, राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान, करनाल, भारतीय पशुचिकित्सा अनुसंधान संस्थान, इज्जतनगर और केन्द्रीय मात्स्यिकी शिक्षा संस्थान, मुम्बई तथा 105 अभ्यर्थी केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय से हैं।