कोविड पेशेंट के साथ लोटस हॉस्पीटल में वार्ड ब्वॉय ने की बलात्कार की कोशिश

कोविड पेशेंट के साथ लोटस हॉस्पीटल में वार्ड ब्वॉय ने की बलात्कार की कोशिश

ग्वालियर
लोटस हॉस्पीटल के कोविड सेंटर में भर्ती महिला के साथ वार्ड ब्वॉय ने बलात्कार की कोशिश की। महिला ने चीख पुकार हंगामा कर दिया। इसके बाद मौके पर पहुंचे डॉक्टर ने वार्ड ब्वॉय को वहां से भगा दिया। जब परिजन अड़ गए तो पुलिस ने सुबह आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया।

कम्पू थाने की हद में आने वाले अस्पताल रोड पर गोल्डन विलेज होटल है। इस होटल को वहीं पास के लोटस अस्पताल के प्रबंधन ने कोविड सेंटर के रूप में लिया है। यहां पर दो रोज पहले शिवपुरी की रहने वाली अनिता शर्मा (परिवर्तित नाम) अपने पति के साथ कोविड पॉजिटिव हो गई थी। ऐसे में दोनों पति-पत्नी ग्वालियर के लोटस अस्पताल में भर्ती होने आए थे। यहां अस्पताल प्रबंधन ने अपने कोविड सेंटर गोल्डन विलेज में दोनों को अलग-अलग कमरे में भर्ती कर दिया। रात को दो बजे के आसपास अनीता के कमरे में अस्पताल का ट्रेंड वार्ड ब्वॉय विवेक लोधी चेकअप करने आया।

इस दौरान उसने आॅक्सीजन का लेवल चेक किया। रात के वक्त उसने चेकअप के बहाने महिला के कपड़े उतारे और फिर रेप करने की कोशिश करने लगा। महिला घबराई और उसने मदद के लिए चीख-पुकार मचाना शुरू कर दी। इसके चलते आरोपी वार्ड ब्वॉय वहां से भागा। महिला ने कॉल करके अपने अटेंडेंट परिजनों को भी इसकी शिकायत की। रात को अस्पताल में हंगामा हो गया। मौके पर पुलिस पहुंची और आरोपी की तलाश शुरू की लेकिन वह नहीं मिला। परिजनों का आरोप था किअस्पताल के डॉक्टर ने आरोपी को भगा दिया है। पुलिस ने महिला से घटना की जानकारी ली और आरोपी वार्ड ब्वॉय के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। सुबह पुलिस ने आरोपी को उसके घर के पास से गिरफ़्तार कर लिया।

अस्पताल प्रबंधन पर परिजन कार्रवाई की मांग कर रहे है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर ने आरोपी को मौके से भागने में मदद की, जबकि पुलिस ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। ऐसे में पुलिस ने मामला जिÞला प्रशासन पर टाल दिया है।

इधर, वार्ड ब्वाय के आॅक्सीजन निकालने से हुई थी पिता की मौत अब बेटे का निधन: शिवपुरी में शिक्षक सुरेंद्र शर्मा का तीन दिन पहले शिवपुरी जिला अस्पताल में कोरोना से निधन हो गया था। आज सुबह बड़े बेटे मनीष के भी मौत हो गई। सुरेंद्र शर्मा के साथ ही शिवपुरी जिला अस्पताल में एक अमानवीय घटना हुई थी जिसमें एक वार्ड ब्वॉय ने पोर्टेबल आॅक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन हटा दी थी। जिसके चलते उनकी मौत हो गई थी। परिजन के हंगामा करने के बाद सीसीटीवी में इस बात का खुलासा हुआ था।