कोरोना के 25.1 प्रतिशत सक्रिय मामलों में छग 6वें स्थान पर

रायपुर
भारत में रोगियों के ठीक होने की संख्या लगातार बढ़ रही है। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 70,880 रोगी ठीक हुए हैं। महाराष्ट्र में ही एक दिन में 14,000 से अधिक रोगी ठीक हुए हैं, जबकि आंध्र प्रदेश में एक दिन में 10,000 से अधिक रोगी ठीक हुए हैं। इससे ठीक हुए रोगियों की संख्या 35,42,663 हो गई है और रिकवरी दर 77.65 प्रतिशत पर पहुंच गई है। वहीं 25.1 प्रतिशतसक्रिय मामलों में पहले स्थान पर उत्तरप्रदेश व छठवें स्थान पर छत्तीसगढ़ शामिल है।

60 प्रतिशत ठीक हुए नए रोगी पांच राज्यों में महाराष्ट्र,, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश से हैं। वहीं कुल सक्रिय मामलों में से लगभग 74 प्रतिशत सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में पहले स्थान पर महाराष्ट, कर्नाटक व आंध्रप्रदेश शामिल है इन राज्यों का कुल सक्रिय मामलों में 48 प्रतिशत से अधिक योगदान है। 25.1 प्रतिशत सक्रिय मामलों में उत्तरप्रदेश, तमिलनाडू, तेलंगाना, ओड़िशा, असम और छत्तीसगढ़, 21.9 प्रतिशत में केरला, दिल्ली, वेस्टबंगाल, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, गुजरात, राजस्थान, झारखंड, बिहार और जम्मू-कश्मीर शामिल है। पिछले 24 घंटों में 96,551 नए मामले सामने आए हैं। इसमें से अकेले महाराष्ट्र से 23,000 से अधिक और आंध्र प्रदेश से 10,000 से अधिक मामले सामने आए हैं।

नए मामलों में लगभग 57 प्रतिशत मामले केवल पांच राज्यों से सामने आए हैं। ये वही राज्य हैं, जो नए ठीक हुए रोगियों के मामलों में भी 60 प्रतिशत योगदान दे रहे हैं। आज की तारीख देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्यो 9,43,480 हो गई है। महाराष्ट्र का इस तालिका में पहला स्थाान है, जहां 2,60,000 से अधिक मामले सामने आए हैं। इसके बाद कर्नाटक में 1,00,000 से अधिक सक्रिय मामले सामने आए हैं।